कोरबा/21 सितम्बर 2024 को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर के समस्त न्यायालयों में किया जावेगा। सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा न्यायिक अधिकारी एवं बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक,बीमा कंपनी के अधिवक्ता एवं क्लेमेन्ट अधिवक्ताओं की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फेसिंग कक्ष में ली गई। उक्त बैठक में जिला अपर सत्र न्यायाधीष,गरिमा शर्मा,अश्वनी कुमार चतुर्वेदी,ज्योति अग्रवाल,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा प्रताप चन्द्रा, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी प्रतीक्षा अग्रवाल,सत्यानंद प्रसाद, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु. डिम्पल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मंजीत जांगड़े, ऋचा यादव, तथा तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा के पीठासीन अधिकारी श्रद्धा शुक्ला,मधु तिवारी, जितेन्द्र कुमार सिंह, विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से शामिल हुये। सहायक प्रबंधक यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा,आर.एन. राठौर, संतोष मोदी, अनिता चाको, राजेश्वर दीवान, नवरतन जांगड़े उपस्थित थे।
