Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ’ईंट उठाने वाले हाथों चाक, नौकरी बदलेगा पहाड़ी कोरवा का भाग्य’ सज गई नई उम्मीदें, हाजिरी-मजदूर अब शिक्षक की निभा रहे जिम्मेदारी…
    शीर्ष आलेख

    ’ईंट उठाने वाले हाथों चाक, नौकरी बदलेगा पहाड़ी कोरवा का भाग्य’ सज गई नई उम्मीदें, हाजिरी-मजदूर अब शिक्षक की निभा रहे जिम्मेदारी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    **कोरबा / पहाड़ी कोरबा सागर कुछ माह पहले तक एक मजदूर ही था। हाथ में कुछ काम नहीं होने की वजह से वह गाँव में एक ठेकेदार के पास जाकर ईंट ढोने का काम किया करता था। इससे उन्हें जी भर के परिश्रम करनी पड़ती थी और पैसे भी कम मिलते थे। घर में माता-पिता की जिम्मेदारी उठाने और अपना खर्च निकालने के लिए सागर को यह काम हर हाल में तब भी करना पड़ता था जब कभी उसके हाथ-पाँव में दर्द होते थे। वह चाहकर भी ऐसी नौकरी नहीं कर पा रहा था जिससे उसका ईंट ढोने के कार्य से पीछा छूटे…। पहाड़ी कोरवा सागर के लिए रोजी-रोटी की व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई थी क्योंकि उनके हाथों को हर दिन काम मिल जाए यह भी जरूरी नहीं था। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जब जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के योग्य बेरोजगार युवकों को नौकरी देने की शुरुआत की गई तो पहाड़ी कोरवा सागर ने भी अपना आवेदन जमा किया।

    पहाड़ी कोरवा सागर के दस्तावेजों की जाँच के पश्चात उसका चयन कर लिया गया। विषम परिस्थितियों में रहकर गरीबी के बीच मजदूरी करने वाला पहाड़ी कोरवा सागर के हाथ से अब कोई ईंट नहीं उठता बल्कि इन्हीं परिश्रमी हाथों को चाक और किताबों का साथ मिल गया है। पहाड़ी कोरवा सागर अब प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को शिक्षा देकर आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है। कोरबा ब्लॉक के ग्राम चीतापाली में पदस्थ पहाड़ी कोरवा सागर ने बहुत संघर्षों से बारहवीं पास किया। इस बीच कोई काम नहीं होने की वजह से वह अपने पिता की तरह मजदूरी का काम करने लगा। जंगल से निकलकर पहले पढ़ाई फिर मजदूरी करना और घर का खर्च उठाना यह सब उसके संघर्षमय जीवन की कहानी थी

    । सागर ने बताया कि पिताजी सहित उनके परिवार के अधिकांश सदस्य बहुत गरीब है और उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह बारहवीं तक की पढ़ाई कर पायेगा। सागर ने बताया कि 2022 में 12वीं पास करने के बाद उन्हें मजदूरी करनी पड़ती थी। इस बीच ट्रैक्टर में ईंट उठाकर डालने और उसे ढो कर उतारने का काम करना पड़ता था। इस बीच शरीर में दर्द होने के बाद भी काम करना पड़ता था। सागर ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं होता कि वह शिक्षक बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा हम पहाड़ी कोरवाओं को नौकरी देकर बहुत बड़ा उपकार किया गया है। उन्होंने बताया कि नौकरी लगने से घर-परिवार से लेकर रिश्तेदारों और समाज में खुशी का वातावरण है।

    पहाड़ी कोरवा सागर का कहना है कि अब उसकी पूरी दिनचर्या बदल गयी है। स्कूल में पढ़ाने के साथ ही बहुत कुछ सीखने को भी मिल रहा है जो आने वाले समय में अपने बच्चों को सिखाने के काम आएंगे। स्कूल में टाइम के अनुसार उन्हें पढ़ाना होता है। इस कार्य से उसे बहुत खुशी महसूस हो रही है। वह कहता है कि नौकरी भले ही उन्हें डीएमएफ से मानदेय आधार पर मिली है लेकिन यह उसकी खुशियों की वह सीढ़ी है जिससे आने वाले कल का नया भविष्य तैयार हो पायेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बन पाएगी।

    Post Views: 1,385

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनेशनल लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारी एवं बीमा कंपनियों की ली बैठक…
    Next Article कोयला उत्पादन में भटगांव क्षेत्र ने रचा नया इतिहास…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट जानिए 1 जून से बदलने वाले ये 5 बड़े नियम…

    May 30, 2026

    राजधानी में इमरजेंसी अलर्ट मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन…

    May 30, 2026

    गर्मी में भयंकर धूप सोखते हैं ये 3 रंग के कपड़े, आपके शरीर को बना देते हैं ‘ओवन’, बीमारी को देते हैं सीधा न्योता…

    May 30, 2026

    बड़ा सियासी बदलाव ये बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ…

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट जानिए 1 जून से बदलने वाले ये 5 बड़े नियम…
    • राजधानी में इमरजेंसी अलर्ट मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन…
    • गर्मी में भयंकर धूप सोखते हैं ये 3 रंग के कपड़े, आपके शरीर को बना देते हैं ‘ओवन’, बीमारी को देते हैं सीधा न्योता…
    • बड़ा सियासी बदलाव ये बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ…
    • अनूपपुर हादसा सीएम डॉ. मोहन ने जताया दुख, मृतकों को परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?