Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, NTA ने जारी की ये गाइडलाइन…
    राष्ट्रीय

    NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, NTA ने जारी की ये गाइडलाइन…

    By Tv36 HindustanMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। NTA के अनुसार NEET UG 2026 री-एग्जाम रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी, जिसमें परीक्षा से जुड़ी सभी औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा। परीक्षा पहले की तरह पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में 13 भाषाओं में आयोजित होगी।

    NTA ने उम्मीदवारों को अपने वर्तमान पते और परीक्षा शहरों की पसंद अपडेट करने का मौका भी दिया है। इसके लिए ऑनलाइन विंडो 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर खुली रहेगी। छात्र अपनी पहली और दूसरी पसंद के परीक्षा शहर का चयन कर सकेंगे। हालांकि जो उम्मीदवार इस सुविधा का उपयोग नहीं करेंगे, उनके लिए पहले से चुना गया परीक्षा शहर ही मान्य रहेगा।
    एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि केवल वर्तमान पता और परीक्षा शहर की पसंद में ही बदलाव की अनुमति होगी। इसके अलावा आवेदन फॉर्म की किसी अन्य जानकारी में सुधार नहीं किया जा सकेगा। 21 मई 2026 के बाद किसी भी बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    NTA के मुताबिक परीक्षा शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी विवरण 14 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

    Post Views: 70

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि अमावस्या और शनि जयंती एक साथ, जानिए पूजा का शुभ समय और ये खास उपाय…
    Next Article इन 10 राज्यों में तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं असम में बाढ़ जैसे हालात तो राजधानी का पारा हाई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    पीएम आवास योजना (शहरी) में ये प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि…

    May 16, 2026

    इन 10 राज्यों में तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं असम में बाढ़ जैसे हालात तो राजधानी का पारा हाई…

    May 16, 2026

    13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि अमावस्या और शनि जयंती एक साथ, जानिए पूजा का शुभ समय और ये खास उपाय…

    May 16, 2026

    आज शनि देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम आवास योजना (शहरी) में ये प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, सीएम डॉ. मोहन बोले- हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि…
    • इन 10 राज्यों में तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं असम में बाढ़ जैसे हालात तो राजधानी का पारा हाई…
    • NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, NTA ने जारी की ये गाइडलाइन…
    • 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, शनि अमावस्या और शनि जयंती एक साथ, जानिए पूजा का शुभ समय और ये खास उपाय…
    • आज शनि देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?