Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » न एक मिनट कम और न एक मिनट ज्यादा, जानें क्या है तत्काल टिकट बुक करने का सबसे सही समय..
    News

    न एक मिनट कम और न एक मिनट ज्यादा, जानें क्या है तत्काल टिकट बुक करने का सबसे सही समय..

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रेलवे भारत में ट्रैवलिंग का सस्ता और सबसे लोकप्रिय साधन है. ज्यादातर लोग ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं. यही वजह कि अक्सर ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. इतना ही नहीं अक्सर यात्रियों को तत्काल टिकट भी नहीं मिल पाता है. भले ही आपने IRCTC की ऐप या वेबसाइट से सही वक्त पर लॉगिन कर लिया हो. ऐसे में आपकी यात्रा अधूरी रह जाती है.

    वहीं, कई बार तत्काल टिकट बुक करते वक्त वेबसाइट पर ट्रैफिक भी बढ़ जाता है. इसके चलते वेबसाइट भी हैंग हो जाती है. ऐसे में इस बात को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां रहती हैं कि तत्काल टिकट बुक करने के लिए लॉगिन करने का सबसे सही समय क्या होता है?

    कितनी बजे शुरू होती है तत्काल बुकिंग

    अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि IRCTC की वेबसाइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कब कर सकते हैं. नियमों के मुताबिक रोजाना AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए सुबह10 बजे से तत्काल बुकिंग शुरू होती है. वहीं, स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग रोजाना सुबह 11 बजे से शुरू होती है.

    कैसे बुक करें ट्रेन टिकट

    IRCTC की ऐप इंस्टॉल करें.

    अकाउंट लॉगइन करें.

    तत्काल बुकिंग सेलेक्ट करें.

    ट्रेन और यात्रा की डेट सेलेक्ट करें.

    पैसेंजर की डिटेल भरें.

    अपनी पसंदीदा सीट कैटेगरी और बर्थ चुनें

    किराए को रिव्यू करें

    क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें.

    पेमेंट स्टेटस की जांच करें और पुष्टि होने के बाद टिकट डाउनलोड करें.

    कब करना चाहिए लॉगिन

    बता दें कि एसी या स्लीपर की बुकिंग के लिए आपको तय समय से 3-5 मिनट पहले ही लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे आपको बिना किसी झंझट के सही समय पर लॉगिन करने की संभावना बढ़ जाती है.

    कब नहीं करना चाहिए लॉगइन

    वैसे कुछ लोग 10 से 15 मिनट पहले ही लॉगिन करके बैठ जाते हैं. याद रहे तत्काल बुकिंग के लिए आपको कभी इतने पहले लॉगिन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से जब भी तत्काल विंडो ओपन होगी तो आपका लॉगिन सेशन एक्सपायर हो जाएगा. इसके अलावा तय समय के आखिरी 1-2 मिनट पहले भी लॉगिन नहीं करना चाहिए. इससे वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से आपका लॉगिन अटक सकता है.
    गौरतलब है कि तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर मास्टर लिस्ट भी बना लेनी चाहिए. इससे तत्काल बुकिंग के समय आप पैसेंजर की डीटेल्स भरने का समय बच जाएगा.

    Post Views: 1,065

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोलकाता रेप-मर्डर केस सुनवाई: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को निर्देश, डॉक्टरों के लिए सुरक्षा तंत्र बनाया जाए, 5 सितंबर को अगली डेट…
    Next Article छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 187 टीचर्स की बंपर भर्ती, सभी विषयों के Teachers की डिमांड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुबह-सुबह सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव; अचानक बढ़ गए इतने रेट, जाने आज का भाव…

    April 19, 2026

    सिंहस्थ 2028 को लेकर हाईलेवल रिव्यू शुरू की गई, मैदान में उतरे बड़े-बड़े अधिकारी, सुरक्षा-ट्रैफिक मैनेजमेंट के सख्त निर्देश…

    April 19, 2026

    RTE को लेकर अब आर या पार; छत्तीसगढ़ में इतने निजी स्कूल बंद: इतने बच्चों का भविष्य संकट में…

    April 19, 2026

    छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुबह-सुबह सोना-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव; अचानक बढ़ गए इतने रेट, जाने आज का भाव…
    • सिंहस्थ 2028 को लेकर हाईलेवल रिव्यू शुरू की गई, मैदान में उतरे बड़े-बड़े अधिकारी, सुरक्षा-ट्रैफिक मैनेजमेंट के सख्त निर्देश…
    • RTE को लेकर अब आर या पार; छत्तीसगढ़ में इतने निजी स्कूल बंद: इतने बच्चों का भविष्य संकट में…
    • छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में क्यों बंटे बादाम; एक वीडियो और खोई हुई फाइल ने मचाया इतना बवाल? अब पुलिस तक पहुंचा गया मामला…
    • प्री-मानसून लेगा करवट; 19, 20 और 21 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी,इन राज्यों में जमकर होगी बारिश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?