Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MP में यहां होगा नए 6 लेन हाईवे का निर्माण, 145 गावों की जमीन की जाएगी अधिग्रहण….
    मध्य प्रदेश

    MP में यहां होगा नए 6 लेन हाईवे का निर्माण, 145 गावों की जमीन की जाएगी अधिग्रहण….

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- अब तक MP को ग्वालियर से आगरा जाने में लगभग 3 घंटे का समय लगता था, लेकिन इस सफर में लगने वाला समय लगभग आधा घंटे यानी 90 मिनट होगा। ग्वालियर से आगरा के बीच बनाया जा रहा सिक्सलाइन हाईवे इसका परिणाम है। सिक्स लाइन हाईवे में मुरैना जिले के 100 से अधिक गांवों से किसानों की जमीन दी जा रही है, जिससे आम जनता को फायदा होगा। एनएएचआई ने भी नोटिफिकेशन जारी करने शुरू कर दिए हैं।
    मुरैना के ही 145 गांव से 45 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा

    ग्वालियर से आगरा जाने के लिए वर्तमान में एनएच 44 का उपयोग किया जाता है। जिस पर भारी वाहनों का दबाव भी रहता है, इसलिए हर दिन हादसे होते रहते हैं। शासन इस समस्या को हल करने के लिए ग्वालियर से आगरा तक 88 किलोमीटर लंबा नया राजमार्ग बना रहा है। जो सिक्सलेन की तरह तैयार होगा। विशेष रूप से, इसमें मुरैना जिले की तीन तहसीलों से लगभग 145 गांवों से लगभग 45 हेक्टेयर जमीन मिलेगी। जिसमें निजी और सरकारी जमीन शामिल है इसके लिए शासन ने भी नोटिफिकेशन जारी किए हैं।

    इस तरह होगा जमीनों का अधिग्रहण

    सिक्स लेन के लिए 45 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। यह अधिग्रहण अंबाह ब्लॉक में आने वाले दिमनी के 50 सर्वे नंबरों की जमीन से शुरू किया गया है। इसमें 44 सर्वे नंबर निजी क्षेत्र की जमीन है और 6 सर्वे नंबरों की जमीन सरकारी है। वहीं लहर गांव में 68 सर्वे नंबरों की जमीन का कुछ हिस्सा सिक्स लेन के लिए शासन द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें केवल एक सर्वे नंबर की जमीन ही सरकारी है।

    वहीं अंबाह ब्लॉक की ही ऐहसा गांव के 15 सर्वे नंबरों की जमीन चिन्हित की गई है, जिनमें से जो सर्वे नंबर की जमीन सरकारी है बाकी के 6 सर्वे नंबर किसानो की जमीन के हैं। इसके अलावा मुरैना ब्लॉक में आने वाले बामोर में 12 गांव की जमीन सिक्सलेन हाईवे के लिए की गई है। इसी तरह से देखा जाए तो अधिकांश जमीन निजी व किसानों की है।

    20 हजार वाहनों की क्षमता वाले हाईवे पर चल रहे 42 हजार वाहन

    ग्वालियर से आगरा जाने के लिए एनएच 44 का प्रयोग निरंतर किया जाता है। जो कि एक फोरलेन हाईवे है। इसकी क्षमता 20000 वाहनों की है, लेकिन तत्कालीन समय में यह संख्या काफी थी। लेकिन वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए अभी इस हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या 42000 पैसेंजर कार यूनिट को भी पार कर गई है। जिसके कारण हाईवे पर रख रखाव को लेकर भी समस्याएं होने लगी है। निरंतर चलते वाहनों के चलते रखरखाव का कार्य भी समय पर नहीं हो पाता और यदि होता भी है तो लंबे-लंबे जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। इतना ही नहीं हाईवे हादसों के लिए भी जाना जाने लगा है। यहां होने वाले हादसों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।

    जल्दी ही ग्वालियर से आगरा के लिए बनने वाला सिक्स लेन हाईवे लोगों के लिए खास लाभदायक साबित होगा। सबसे बड़ी बात तो एक तरफ जहां लोगों को सिक्सलेन का अनुभव लेने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर से आगरा की दूरी भी घट जाएगी। वर्तमान में यह दूरी लगभग 120 किलोमीटर आगे जाती है। जो कि सिक्स लेन तैयार होने के बाद महज 88 किलोमीटर रह जाएगी। जिससे एक तरफ जहां आगरा पहुंचने में समय कम लगेगा तो वहीं दूसरी तरफ अधिक सुविधायुक्त हाईवे होने से हादसों में भी खासी कमी आएगी और बड़े वाहनों के लिए एक सीधा मार्ग तैयार हो जाएगा। जिसका सीधा असर नेशनल हाईवे 44 पर भी पड़ेगा। जहां से भारी वाहनों का गुजरना कम हो जाएगा।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india New 6 lane highway will be constructed here in MP Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपटवारी भर्ती परीक्षा बेदाग, चयनित पटवारियों को जल्द नियुक्ति देगी एमपी सरकार…
    Next Article आप भी करते हैं देर रात डिनर तो हो जाएं सावधान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

    April 19, 2026

    वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…

    April 19, 2026

    केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…

    April 19, 2026

    चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…
    • वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…
    • केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…
    • चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…
    • IPL 2026 का रोमांच RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत जानिए कितने में मिल रहा टिकट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?