नई दिल्ली। देश के तमाम सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के भाव को अपडेट करती हैं। सोमवार के दिन इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में आज 0.33 फीसदी की गिरावट के बाद यह 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो यह 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 87.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नये रेट्स के अनुसार 23 जनवरी, 2023 को भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए आज पेट्रोल-डीजल महानगरों में अपने पुराने रेट पर बने हुए हैं। ऐसे में आम आदमी को साल 2023 में लगातार राहत मिलने का सिलसिला जारी है।
देश के महानगरों में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
जानें देश के अन्य शहरों में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल-
पटना- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम- पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
जयपुर- पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
नोएडा- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
बंगलुरु- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम- पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर