कोरबा/कुमारी डिंपल भेड़िया नवपदस्थ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने परिचयात्मक बैठक आयोजित कर प्राधिकरण द्वारा संचालित जिले में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए न्यायालयीन गरिमा अनुरूप न्यायसंगत कार्य करने निर्देशित किया साथ ही किन जगहों में किस तरह के व्यक्तियों को चिन्हित कर कानूनी जागरूकताओं को उपलब्ध कराने आवश्यकताओं पर विचार मंथन कर पैरालीगल वालंटियर्सो से विभिन्न क्षेत्रों में वंचित लोगों को कानूनी जागरूकता प्रदान कर सुझाव साझा करने आदेशित किया गया।
जिला विधिक सचिव ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर जनमानस में अधिकाधिक लोगों को विधिक जानकारियां प्रदान करने निर्देशित कर आशय की जानकारी देते हुए बताया कि किसी सशक्त राष्ट्र के निर्माण में कानूनी जानकारियों का होना महत्वपूर्ण रहता है जिसके लिए जिला सत्र न्यायालय प्रतिबद्ध है।