
रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया – मुंगेली के नवनियुक्त एसपी चंद्रमोहन सिंह गुरुवार को अपने पहले पथरिया थाना क्षेत्र के भ्रमण पर रहे ।वे शाम को नगर एवम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों से संवाद कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिए साथ ही सभी से कानून व्यवस्था के दुरुस्त रखने में जनसहयोग की अपील किये। संवाद बैठक के शुरुआत में पथरिया टीआई सीएम मालाकार ने एसपी से उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का परिचय कराया ।बैठक में क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति एवं कैम्पा सदस्य वशीउल्लाह शेख ने अपनी बात रखते हुए पथरिया क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पथरिया एसडीओपी नवनीत कुमार पाटिल एंव थाना प्रभारी और उनकी टीम की प्रशंसा किये और पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । कांग्रेस नेता घनश्याम वर्मा और जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा ने क्षेत्र के कानून व्यवस्था पर अपनी बात रखी और आवश्यक सुझाव दिए ।प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक साहू ने कानून व्यवस्था में मीडिया कर्मियों के सहयोग की बात कही ।एसपी चंद्रमोहन सिंह ने सभी के सुझाव को सुनकर थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही के लिये निर्देशित किये और क्षेत्र में जुआ , सट्टा जैसे अपराधों पर कड़ाई से कार्यवाही करने निर्देशित किये ।
बैठक में ,जसपाल छाबड़ा , निश्चल गुप्ता , नेतराम साहू , रिंकू सिंह ठाकुर , हिंछाराम सोनवानी , पूर्व पार्षद मनोज निषाद , एल्डरमैन कमलनारायण द्विवेदी , पार्षद धर्मेंद्र श्रीवास , सलमान खान , रघु वैष्णव , सत्या लहरे , सन्नी भार्गव , एवं गणमान्य नागरिक समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे ।