Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » NHM कर्मचारियों का बड़ा फैसला, इन दो जिलों में 1156 लोगों ने दिया इस्तीफा, CMHO ज्ञापन सौंप कही ये बड़ी बात…
    RAIPUR

    NHM कर्मचारियों का बड़ा फैसला, इन दो जिलों में 1156 लोगों ने दिया इस्तीफा, CMHO ज्ञापन सौंप कही ये बड़ी बात…

    By Tv 36 HindustanSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:– छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल 18 दिन से जारी है। अब स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी के बाद एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके बाद अब हड़ताली संविदा कर्मचारी अब इस्तीफा दे रहे हैं। बिलासपुर और बलौदाबाजार जिले में 1156 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों जिलों के कर्मचारियों अपने-अपने जिलों के CMHO सामुहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर इस्तीफा दिया है। बिलासपुर में 735 NHM अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देने CMHO कार्यालय पहुंचे। वहीं बलौदाबाजार में 421 NHM कर्मियों ने CMHO राजेश अवस्थी को सामूहिक इस्तीफा सौंपा।

    बता दें कि कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें हैं। इनमें संविलियन और जॉब सुरक्षा, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना और ग्रेड पे निर्धारण शामिल हैं। साथ ही कार्यमूल्यांकन पद्धति में सुधार और लंबित 27% वेतन वृद्धि की मांग भी है। कर्मचारी नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति और मेडिकल अवकाश की सुविधा चाहते हैं। स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख का चिकित्सा बीमा भी उनकी मांगों में शामिल है।

    अलग-अलग तरीकों से प्रदेश भर में चल रहा प्रदर्शन

    NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। खून से सरकार को लेटर तक लिख चुके हैं। कर्मचारियों के पैरोडी गाने और डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। धमतरी में छत्तीसगढ़ी गाने ‘मोर पथरा के देवता मानत नई हे वो’ पर डांस कर विरोध जताया गया। जिसका मतलब होता है- मेरे देवता मान नहीं रहे हैं। पुरुष कर्मचारी सीएम विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का मुखौटा लगाए हुए थे। उनके सामने महिला कर्मचारी पैरोडी गीत पर डांस कर रहीं थीं। इसी तरह ‘तड़पाओगे तड़पा लो’, क्या हुआ तेरा वादा गाने के जरिए भी प्रदर्शन किया गया।

    Post Views: 1,015

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या आप भी चार्ज करते वक्त चलते है फोन, इन बातों का रखे ख्याल, वरना बैटरी हेल्थ हो सकती है कम…
    Next Article गरीबों का पैसा खा गए अफसर, पीएम आवास और मनरेगा में 55.46 लाख का घोटाला, 10 अधिकारियों पर FIR…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…

    June 3, 2026

    आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…

    June 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…

    June 3, 2026

    BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चीनी और गुड़ में ये है ज्यादा हेल्दी एक्सपर्ट से जानिए सच…
    • आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक इन 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’…
    • BCCI ने जारी किया भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल, 5 T20, 5 ODI और इतने टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया…
    • प्रदेश के वरिष्ठ रिटायर्ड IAS का निधन, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?