Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्मार्ट मीटर की स्थापना के लिए उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाएगा किसी तरह का शुल्क, बिजली खपत की जानकारी हर पल मोबाइल एप के जरिये जान सकेंगे उपभोक्ता
    कोरबा

    स्मार्ट मीटर की स्थापना के लिए उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाएगा किसी तरह का शुल्क, बिजली खपत की जानकारी हर पल मोबाइल एप के जरिये जान सकेंगे उपभोक्ता

    By Tv 36 HindustanFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 60 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में शासकीय विभागों में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत पॉवर कंपनी के डंगनिया स्थित मुख्यालय में की गई। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता अपने घर में हो रही बिजली खपत की जानकारी हर पल मोबाइल एप के जरिये जान सकेंगे, जिससे वे अधिक खपत दिखने पर अनावश्यक उपकरण बंद करके बिजली की बचत कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर की स्थापना के लिए उपभोक्ताओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार की आरडीएसएस के तहत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

    अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता को मीटर रीडिंग तथा बिलिंग संबंधी शिकायतों से निजात मिलेगी। उन्हें वास्तविक उपयोग के आधार पर सटीक व समय पर बिलिंग की सुविधा प्राप्त होगी। वे घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से अपनी खपत रीयल टाइम निगरानी कर सकेंगे, जिससे वे बिजली की बचत कर पाएंगे। वर्तमान मीटर में उपभोक्ता को महीने के अंत में अपनी खपत तथा बिल प्राप्त होता है, स्मार्ट मीटर लगने उन्हें प्रति दिन इसका आकलन हो सकेगा। पहले चरण में शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, दूसरे चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर की स्थापना की जाएगी।

    योजना के आरंभ में उपभोक्ताओं को पहले से रिचार्ज नहीं कराना होगा, जब स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पूरी तरह तैयार हो जाएगी, तब उपभोक्ताओं को घर बैठे रिचार्ज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता अपनी जरूरत के मुताबिक मोबाइल की तरह बिजली के लिए प्री-पैड रिचार्ज करा सकेंगे। पॉवर कंपनी को स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी, लाइन लॉस का सही आकलन हो सकेगा, जिससे इस पर रोक लगाई जा सकेगी। स्मार्ट मीटर होने से बिजली सब-स्टेशन में इस बात का भी संकेत मिल सकेगा कि किस क्षेत्र में फाल्ट आ गया है, उसे सुधारने त्वरित गति से अमला भेजा जा सकेगा।

    अधिकारियों ने बताया कि तीन स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहला स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के पुराने मीटर को बदल कर लगाया गया। दूसरा मीटर उसके ट्रांसफार्मर में और तीसरा मीटर उस क्षेत्र के फीडर में लगाया गया। इस तरह तीन स्तर पर में बिजली की खपत की जानकारी होगी, जिससे उस क्षेत्र के वास्तविक लोड एवं पीक डिमांड का सही आकलन किया जा सकेगा। इससे विद्युत प्रबंधन में सुविधा होगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Korba Korba bilaspur Korba Breaking Korba Congress Raipur Today latest news Today news कोरबा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए… स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति
    Next Article सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ की जा रही लगातार कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…

    September 24, 2026

    एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटते ही ये गिरफ्तार…
    • एक्टर मुश्ताक खान का निधन, इस बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता, ‘गदर’ और ‘वेलकम’ में किया था काम…
    • उप मुख्यमंत्री और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • मुख्यमंत्री साय ने इस एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…
    • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?