Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशि आहरण के लिए परेशान न हों कोई किसान कलेक्टर :- धान खरीदी में किसानों से वसूली की खबर पर कलेक्टर हुई सख्त दिए जॉच के निर्देश, बैंक परिसर में राशि गिनकर स्वीकारने की दी सलाह परेशानी पर कर सकते हैं शिकायत
    गैजेट

    राशि आहरण के लिए परेशान न हों कोई किसान कलेक्टर :- धान खरीदी में किसानों से वसूली की खबर पर कलेक्टर हुई सख्त दिए जॉच के निर्देश, बैंक परिसर में राशि गिनकर स्वीकारने की दी सलाह परेशानी पर कर सकते हैं शिकायत

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की कोरबा शाखा में कथित तौर पर राशि आहरण के लिए किसानों से वसूली की खबर पर कलेक्टर रानू साहू ने सख्ती दिखाते हुए जांच के दिए निर्देश।सख्त रवैया अपनाते हुए बैंक के अधिकारियों सहित संबंधित तहसीलदारों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों का लगातार निरीक्षण करें। किसी भी बैंक में किसानों को अपने ही खाते से राशि आहरण के लिए कोई परेशानी न हो।

    जिला सहकारी बैंक कोरबा के इस कथित प्रकरण को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश नोडल अधिकारी एस.के.जोशी और उप पंजीयक सहकारी संस्था बसंत कुमार को दिए हैं। इसके साथ ही जिले के किसानों को भी सलाह दी है कि वे बैंक से राशि आहरण के लिए किसी भी प्रकार की कोई अतिरिक्त राशि किसी भी व्यक्ति को न दें।

    बैंक से राशि आहरण के बाद बैंक काउंटर पर ही सावधानी से गिनकर पूरी राशि मिलने की तकसीद करें और राशि कम होने पर तत्काल कैशियर या बैंक मैंनेजर से शिकायत कर पूरी राशि प्राप्त करें।यह भी सलाह दी गई है कि नोटों की गड्डियों में कम नोट निकलने पर गड्डी के उपर लगी पर्ची को फाड़कर न फेंकें। नोट की गड्डी को तत्काल पर्ची सहित कैशियर या बैंक मैनेजर को लौटाकर पूरी राशि वाली गड्डी लेवें।

    चेस्ट बैंक द्वारा दी गई नोटों की गड्डियों में कम संख्या में नोट होने को भी गंभीरता से लिया है और चेस्ट बैंक के अधिकारियों को पूरी सावधानी और सजगता से नोटों की गड्डियां बनाने के निर्देश दिए हैं। नोटों की गड्डियों को बैंक से रिलीज करने के पूर्व कम से कम दो बार री-काउंट कर उपर लगी पर्ची पर प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा सिग्नेचर कर प्रमाणित करने को भी कहा है।

    उल्लेखनीय है कि धान बेचने के एवज में समितियों द्वारा जमा राशि किसान जिला सहकारी बैंक से ही अपने खातों से आहरित करते हैं। पिछले दिनों राशि आहरण पर किसानों से वसूली और कम राशि मिलने की कथित खबरें सोशल मीडिया और स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई थीं। इन खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रानू साहू ने जांच के निर्देश दिए हैं।

    बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत दी है कि किसानों के खातों से उन्हीं की राशि आहरण में अनियमितता, लापरवाही या वसूली जैसी शिकायतों पर जांच कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बैंक के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को किसानों के हित में अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशिक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहे स्वामी आत्मानंद देवगढ़ स्कूल की खुली पोल
    Next Article नल जल योजना के संचालन हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…

    April 19, 2026

    सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…

    April 19, 2026

    चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…

    April 19, 2026

    करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जानापाव में बनेगा भव्य ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’, सीएम ने किया 17.50 करोड़ की सौगात का ऐलान…
    • सस्पेंड करा दूंगा अगर रिश्वत मांगने के आरोपों से घिरे अधिकारी को नेता की धमकी…
    • चुनाव बढ़िया बनाइए PM ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद…
    • करीब इतने मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई…
    • ये है दुनिया के 7 सबसे बड़े कर्ज में डूबे हुए देश कौन; जानिए अमेरिका-चीन से लेकर भारत तक पर किसके सिर कितने का है लोन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?