
TV 36 Hindustan : रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा,
जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बच्चों की शिक्षा को निरंतर बढ़ावा देने के लिए शिक्षा को बढ़ाया गया है जिसके लिए छत्तीसगढ़ के हर जिलों में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल खुल गए हैं जहां उच्च स्तर पर बच्चों की शिक्षा पढ़ाई हर सुविधाओं से युक्त इस स्कूल को चलाया जा रहा है लेकिन विडंबना तो यह है कि सरगुजा जिले के देवगढ़ में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में व्यवस्था काफी दूर है यहाँ न तो गार्ड की व्यवस्था है और तो और यहां पर बच्चों को जो मध्यान भोजन दिया जाता है उसमें कमियां दिखाई देने को पड़ रही है आपको बता दें कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर के गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन दिया जाना होता है लेकिन यहां बच्चों को जाली हुई सब्जी आधा पक्का चावल और गुंडवत्ता हीन भोजन दिए जा रहे हैं जब हमारे संवाददाता ने बच्चों से बात की तो बच्चों ने स्कूल की पोल खोल कर रख दीऔर साथ ही बच्चो सप्ताह में एक बार अंडे खिलाने की भी सूची रहती है जिसमे बच्चो को आज तक अंडा नही दिया गया है देखें कि इस अवस्था को कैसे सुधारा जा सकता है यदि यह व्यवस्था ऐसी ही रही तो कहीं ना कहीं बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो सकते हैं।।