पति-पत्नी एक्सचेंज पार्टी का हिस्सा नहीं बनना नवविवाहिता को भारी पड़ गया। पत्नी के इंकार करने से पति इतना नाराज हुआ कि हर दिन जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। अप्राकृतिक कृत्य के साथ पति अपनी ही पत्नी को 50 लाख दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता बीमारी का बहाना बनाकर भोपाल लौटी। इसके बाद पूरी कहानी अपने परिजनों को बताई।
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 377, 498a, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।कोहेफिजा की रहने वाली 21 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी मोहम्मद अम्मार से हुई है। वो राजस्थान के बीकानेर में एक 5 सितारा होटल में नौकरी करते हैं। शादी के बाद वो मुझे अपने साथ बीकानेर लेकर गएवहां पहुंचने पर उन्होंने मुझे पति-पत्नी एक्सचेंज पार्टी में चलने के लिए कहा। इसपर मैंने मना कर दिया। मेरे मना करने पर उन्होंने कहा कि मैं नए जनरेशन का लड़का हूं।
मैं लड़कियों के साथ लड़कों के साथ सब कुछ करता हूं। मुझे पत्नी एक्सचेंज भी करना है। तुम्हें पति-पत्नी एक्सचेंज पार्टी में चलना होगा। इसपर मैंने मना कर दिया।मेरे मना करने के बाद उसने मेरे साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। वो हर दिन मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। साथ ही 50 लाख दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। बीमारी का बहाना बनाकर मैं भोपाल लौट सकी।