Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 1 रुपये का भी नहीं होगा खर्च और हमेशा के लिए फ्री हो जाएगी बिजली, सामने आई ये डिटेल…….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    1 रुपये का भी नहीं होगा खर्च और हमेशा के लिए फ्री हो जाएगी बिजली, सामने आई ये डिटेल…….

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश:-* हाल ही में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आ रही है. अब सामने आई एक जानकारी के अनुसार, योजना के तहत लोगों को अब अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार से ज्यादा सब्सिडी मिलेगी. लोग अब बिना एक रुपये के खर्च के भी अपनी छतों पर बिजली पैदा कर सकेंगे.*अभी मिल रही है 40 फीसदी सब्सिडी*यह जानकारी दी है केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहले लोगों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी मिलती थी. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत उन्हें अब 60 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. बाकी 40 फीसदी रकम लोग लोन के रूप में ले सकते हैं.*ऐसे ग्राहकों पर सरकार का ध्यान*सरकार का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा पाएं. सरकार ने एक करोड़ घरों की छतों पर इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया है. सरकार सब्सिडी बढ़ाकर चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना लोन लिए इस योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकें. इसके तहत उन लोगों पर खास ध्यान है, जिनकी महीने की बिजली की खपत 300 यूनिट से कम है.*छत पर बनने वाली बिजली से भरा जाएगा लोन*हालांकि अगर कोई व्यक्ति लोन भी लेना चाहे तो उसके ऊपर कोई प्रेशर नहीं आने वाला है. सरकार इस योजना को लागू करने के लिए स्पेशल पर्पस व्हीकल बन रही है. हर राज्य के लिए अलग एसपीवी बनाई जाएंगी. सरकार से मिलने वाली 60 फीसदी सब्सिडी के अलावा बाकी 40 फीसदी हिस्से को एसपीवी से लोन के रूप में लिया जा सकता है. लाभार्थी की छत पर उसकी जरूरत से अतिरिक्त पैदा होने वाली बिजली एसपीवी के द्वारा खरीदा जाएगा और उससे लोन की भरपाई की जाएगी. इस तरह 10 सालों में लोन चुकता हो जाएगा और लोन चुक जाने के बाद सोलर पैनल प्रॉपर्टी लाभार्थी के नाम पर ट्रांसफर कर दी जाएगी.*बजट में इतने हजार करोड़ का प्रावधान*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद इस योजना का ऐलान किया था. उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए योजना के बारे में जानकारी दी. बजट में योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा था कि इस योजना से लोग सालाना 15 हजार से 18 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं.*इस लक्ष्य को पाने में मिल सकती है मदद*सरकार ने देश में सौर ऊर्जा से 100 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा है. वित्त वर्ष 2019-20 में सौर ऊर्जा से करीब 35 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था. चालू वित्त वर्ष में यह उत्पादन 73 गीगावाट के पार निकल जाने का अनुमान है. पीएम सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने से सरकार को 100 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है. 1 करोड़ छतों पर सोलर पैनल लगने से करीब 20-25 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो सकता है।

    Post Views: 0

    *Not even 1 rupee will be spent and electricity will be free forever Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआप भी करते हैं रुपे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जानें…
    Next Article जनधन खाता धारकों की आ गई मौज, सरकार ने बताया 1 साल भेजे गए इतने करोड़ रुपए..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावधान भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    April 18, 2026

    यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए विपक्ष पर हमला…

    April 18, 2026

    महिला अधिकारों पर विपक्ष की राजनीति उजागर, देश की आधी आबादी का हुआ अपमान …

    April 18, 2026

    शादी सीजन में गैस संकट दूर करने के लिए नई व्यवस्था, केटरर्स और होटलों को तय कोटे से मिलेंगे…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावधान भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
    • यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए विपक्ष पर हमला…
    • महिला अधिकारों पर विपक्ष की राजनीति उजागर, देश की आधी आबादी का हुआ अपमान …
    • शादी सीजन में गैस संकट दूर करने के लिए नई व्यवस्था, केटरर्स और होटलों को तय कोटे से मिलेंगे…
    • विश्व धरोहर दिवस पर जिले में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?