Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » अधूरी नींद ही नहीं थकान के हो सकते हैं ये भी कारण, जानें क्या करें, क्या नहीं…
    स्वास्थ्य

    अधूरी नींद ही नहीं थकान के हो सकते हैं ये भी कारण, जानें क्या करें, क्या नहीं…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आप भी सुबह उठते ही फ्रेश नहीं बल्कि थका हुआ फील करते हैं. क्या शरीर में अकड़न और दर्द महसूस करते हैं. अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ता है. पूरे दिन काम करने के बाद शाम को थकान होना नॉर्मल होता है लेकिन रात में सोने के बाद सुबह उठकर थकान होना ठीक नहीं है. इसके लिए (Morning Tiredness) सिर्फ अधूरी नींद ही नहीं कई कारण जिम्मेदार हैं. ऐसे में अपनी दिनचर्या में तुरंत सुधार करने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं सुबह-सुबह थकान होने के कारण…

    1. बैठे-बैठे ज्यादातर समय निकाल देना

    आजकल ज्यादातर लोग ब्लू लाइट वाले डिवाइस का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. जैसे दिनभर टीवी-मोबाइल देखना. इसकी वजह से थकान बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी न होना ज्यादा मुश्किलें पैदा करता है. इसकी वजह से सही नींद नहीं मिल पाती है और सुबह उठने के बाद थकान लगती है. जब हम किसी गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो मेलाटोनिन के स्राव दब जाते हैं, जो सुबह थकान पैदा करते हैं. यह एक ऐसा हार्मोन है जो शरीर की सर्कैडियन रिदम को रेगुलेट करता है और जब इसकी कमी होती है तो रात में नींद पूरी नहीं हो पाती, दिन में थकान होती है.

    1. स्ट्रेस-डिप्रेशन

    बहुत ज्यादा चिंता करने से भी थकान होती है. जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो शरीर एड्रेनालाईन रिलीज करते हुए हाई अलर्ट पर चला जाता है. इसकी वजह से मांसपेशियों में तनाव होता है और दिमाग बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाता है, जिससे ऊर्जा की खपत बढ़ती है और थकान महसूस होने लगती है.इसकी वजह से दिमाग सही तरह आराम नहीं कर पाता है और शारीरिक रूप से थकान महसूस करता रहता है. इसलिए ज्यादा चिंता करने से बचें.

    1. विटामिन की कमी

    विटामिन की कमी से भी सुबह उठते ही थकान महसूस हो सकती है. कम विटामिन का स्तर खासकर विटामीन बी12 एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि ये रेड ब्लड सेल्स उत्पादन में भूमिका निभाता है. डॉक्टर के मुताबिक, विटामिन और आयरन की कमी से सोते समय और अगली सुबह थकान महसूस हो सकती है. इसलिए खानपान में विटामिन और आयरन वाले फूड्स लेने चाहिए.

    1.  असंतुलित आहार

    डाइट संतुलित न होने पर कई दिक्कतें शुरू होने लगती हैं. इससे शरीर की ऊर्जा तो प्रभावित होती ही है, कई बीमारियां भी हो सकती हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जो शरीर के अंगों को एक्टिव रखती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है. जब खानपान असंतुलित होता है तो शरीर में थकावट होने लगती है, ऐसे में सोने के बावजूद शरीर में कमजोरी और आलस बना रहता है. इसलिए खानपान को बेहतर बनाना चाहिए. खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन को शामिल करें.

    1. थायरॉइड की समस्या

    हेल्थ एख्सपर्ट्स का कहना है कि जानकर हैरानी होगी कि थायरॉइड की वजह से सुबह उठने पर थकान हो सकती है. दरअसल, थायरॉइड होने पर बहुत कम या ज्यादा थायरॉइड हार्मोन का उत्पादन होता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है. जिससे सुबह उठने पर थकान हो सकती है.

    1. स्लीप एपनिया

    स्लीप एपनिया की वजह से सांस के रिदम में रुकावट आ जाती है. ऐसे में खर्राटे, सोते समय हांफना, सूखे मुहं के साथ उठना, सुबह सिरदर्द, लंबी नींद के बाद थकान महसूस हो सकती है.

    थकान से बचने के लिए क्या करें

    1. अपने रुटीन को बेहतर बनाएं.
    2. रात में अच्छी और गहरी नींद लें.
    3. बेडरूम हाइजीन का सही तरह ख्याल रखें.
    4. ज्यादा थकान होने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
    Views: 1,380
    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleGirlfriend को लॉन्ग ड्राइव ले जाए Hero Xtreme125R की perfect बाइक से,जाने इसके फ़ीचर्स…
    Next Article माता पिता का बच्चों को टाइम न देने की वजह से बढ़ रहा है साइकोटिक डिसऑर्डर, जानें क्या करें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…

    November 8, 2026

    हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…

    November 8, 2026

    दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…

    November 8, 2026

    जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…
    • हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…
    • दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…
    • जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…
    • आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?