Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब AI तकनीक से घटेगी दूध की लागत और पशुपालकों का बढ़ेगा मुनाफा, जानें कैसे…
    News

    अब AI तकनीक से घटेगी दूध की लागत और पशुपालकों का बढ़ेगा मुनाफा, जानें कैसे…

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आज हर कारोबारी सेक्टर में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की एंट्री हो रही है. कुछ तो ऐसी जगह हैं जहां एआई की मदद से काम भी शुरू हो गया है. आपको जानकार शायद हैरानी होगी, लेकिन ये हकीकत है कि आज एआई की मदद से पशुपालन किया जा रहा है.

    एक्सपर्ट की मानें तो एआई की मदद से पशुपालन और डेयरी के सेक्टर में ना सिर्फ लागत कम हो रही है, बल्कि  उत्पादन और प्रोडक्ट के दाम बढ़ने की भी पूरी संभावना है. एक्सपर्ट दावा करते हैं कि अगर एआई का पशुपालन में इस्तेमाल किया जाता है तो दूध की लागत 10 फीसद तक कम हो जाती है. 

    लेकिन ये सब मुमकिन होता है डाटा से. और एआई की मदद से आप पशुपालन और डेयरी से जुड़े हर मिनट के छोटे से छोटे डाटा का स्टोर कर सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि अभी तक पशुपालन-डेयरी में कहीं भी एक जगह डाटा स्टोर नहीं है. पशुपालक तो अभी डाटा के बारे में सोचते तक नहीं हैं. लेकिन एआई का इस्तेमाल कर डाटा कलेक्शन किया जाता है तो इससे पशुपालन और डेयरी सेक्टर में एक बड़ा बदलाव आ सकता है. 

    दूध की लागत कम करके ऐसे बढ़ेगा मुनाफा

    एआई एक्सपर्ट बीएम खान ने किसान तक को बताया कि पशुपालन हो या फिर मुर्गी और मछली पालन, सबसे जयादा लागत चारे और दाने पर आती है.  जबकि पशुपालन में तो पशुओं को हरे-सूखे चारे के साथ ही मिनरल्स भी दिए जाते हैं. फिर भी प्रति पशु दूध उत्पादन के मामले में हमरा देश बहुत पीछे है. अगर एआई का इस्तेमाल किया जाए तो लागत कम कर प्रति पशु उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है. इस मामले में एआई की मदद से पशुओं की हैल्थ मॉनिटरिंग की जाती है.

    जैसे दूध देने वाली अगर भैंस है तो उसकी उम्र, भैंस का वजन, हर रोज दिए जाने वाले दूध की मात्रा कितनी है आदि. हर रोज के ये आंकड़े जमा करने के बाद इसी आधार पर पशु फिर वो चाहें गाय हो या भैंस उसकी खुराक तय की जाती है. मतलब गाय-भैंस की खुराक में कितना हरा चारा देना है या फिर कितना सूखा चारा खिलाना है. खुराक में शामिल किए जाने वाले मिनरल्स की मात्रा भी इन्हीं आंकड़ों के हिसाब से तय की जाती है.

    प्रोडक्ट की एक-एक जानकारी देंगे तो मिलेंगे दाम 

    खान का कहना है कि पहले के मुकाबले अब ग्राहक बहुत जागरुक हो चुके हैं. अगर फूड आइटम की बात करें तो अभी तक ग्राहक पैकेट पर बनने की तारीख से लेकर इस्तेमाल करने या कह लें एक्सपायरी डेट देखता था. लेकिन अब ग्राहक यह भी जानना चाहता है कि उस प्रोडक्ट में क्या-क्या शामिल है. वो आया कहां से. बढ़ती हुई बीमारियों ने भी लोगों को जागरुक किया है. लेकि‍न एआई की मदद से सिर्फ एक क्यूआर कोड से आप अपने प्रोडक्ट से जुड़ी एक-एक जानकारी अपने ग्राहक को दे सकते हैं.

    अगर हम डेयरी प्रोडक्ट की बात करें तो आप अपने ग्राहक को बता सकते हैं कि दूध का जो पैकेट उसने खरीदा है वो दूध किस गांव और शहर से आया है. किस नस्ल की गाय और भैंस का दूध है. गाय-भैंस को वक्त से कौन-कौनसी वैक्सीन लग चुकी हैं. गाय-भैंस को कोई बीमारी तो नहीं है. दूध के कौन-कौन से टेस्ट हुए हैं. दूध में फैट और एसएनएफ की मात्रा कितनी है. और इस लेवल की जानकारी से ग्राहक को संतुष्ट करने के बाद आप उससे एक-दो रुपये लीटर जयादा भी ले सकते हैं. 

    Post Views: 545

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस मौसम में गायों को लंपी वायरस से बचाना जरूरी, पशुपालक पढ़ लें ये उपाय…
    Next Article गाय-भैंस वक्त से हीट में ना आए तो घर पर ही करें इलाज, जानें कैसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…

    April 25, 2026

    ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…

    April 25, 2026

    लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

    April 25, 2026

    प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का ये है महत्व है जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा…
    • ITR सिर्फ अमीरों के लिए नहीं बिना टैक्स चुकाए भी रिटर्न भरने के ये फायदे अब आपको चौंका देंगे…
    • लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
    • प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी…
    • मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?