PM Kisan : अब 31 जुलाई तक करवा सकते हैं E-KYC, किसानों के लिए बड़ा फैसला01-Jun-2022सरकार ने किसान सम्मान योजना में E-KYC की अवधि दो महीने बढ़ा दी है। अब किसान 31 जुलाई तक ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके साथ ही ईकेवाईसी से वंचित किसानों के भुगतान पर लगी रोक को इस बार के लिए हटा लिया गया है। लेकिन करीब 87 हजार 700 ऐसे किसान अभी भी लाभ से वंचित रहेंगे। उनका अकाउंट अभी तक फिक्स नहीं हुआ है।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को पीएम सम्मान निधि के तहत बिहार के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 11वीं किस्त की रकम जारी की है. इसमें ऐसे किसान भी है, जिन्होंने अभी तक E-KYC नहीं करवाई है. जानकारी के मुताबिक ऐसे किसानों की संख्या तकरीबन 31 फीसदी है.
आंकड़ों के हिसाब से अभी तक E-KYC नहीं कराने वाले किसानों की संख्या 25 लाख से अधिक है. यह वहीं किसान हैं, जिनके खातों के लिए पीएम किसान की किस्त का पैसा जारी हो गया है. ऐसे किसानों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने E-KYC कराने की तारीख 31 जुलाई तक आगे बढ़ा दी है. जिन्हें इस समय तक E-KYC कराने होगा।