कोरबा एसीबी इंडिया लिमिटेड पावर प्लांट रेकी में चोरी के प्रकरण का प्लांट के सुरक्षा प्रभारी धनराज सिंह पिता राजबहादुर सिंह द्वारा गार्ड कमांडर बंसी दास व चंद्र कुमार के साथ प्लांट परिसर में पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी देखे कि पॉवर प्लांट के सीएचपी साईड में तीन चोर हैमर प्लेट की चोरी कर रहे हैं जिसकी सूचना चौकी हरदीबाजार में दिया गया, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री, लितेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना करने हेतु निर्देषित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी हरदीबाजार प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल रवाना किया गया, पॉवर प्लांट रेंकी पहुंचकर पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर चोरी करने वाले व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके पास से दो-दो नग हैमर प्लेट बरामद किया गया जो पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश: कप्तान सिंह पिता पत्थर सिंह उम्र 32 वर्ष ग्राम नेवसा, विष्णु कुमार पिता धीरपाल सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम नेवसा, जलाराम पिता स्वर्गीय वीर सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम नेवसा सभी चौकी हरदीबाजर थाना कुसमुण्डा का निवासी होना तथा पॉवर प्लांट रेंकी से हैमर प्लेट चोरी करने प्लांट में घुसना बताये, प्रत्येक हैमर प्लेट की कीमत लगभग 5000/- रू., कुल जुमला 30,000/- रू. मौके पर बरामद किया गया। उपरोक्त घटना के संबंध में प्रार्थी धनराज सिंह पिता राजबहादुर सिंह उम्र 48 वर्ष पता एसीबी इंडिया लिमिटेड रेंकी पॉवर प्लांट सुरक्षा प्रभारी के रिपोर्ट पर अपराध क्र 192/22 धारा 457,380,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया,आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा सदर 457, 380, 34 भादवि. का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. धनंजय सिंह नेटी, सउनि. भारत सिंह मरकाम, आरक्षक संजय चंद्रा, आरक्षक तिपेन्द्र तंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।