Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब इंसान के शरीर के गर्मी से होगी मोबाइल चार्ज…
    शीर्ष आलेख

    अब इंसान के शरीर के गर्मी से होगी मोबाइल चार्ज…

    By Tv 36 HindustanJune 4, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली I आप दिन भर मोबाइल का खूब इस्तेमाल करें, बावजूद इसके न तो मोबाइल की बैटरी खत्म हो और आपको अपना मोबाइल को चार्जिंग पर भी न लगाना पड़े। मोबाइल के अलावा आप घर, ऑफिस और सफर में लैपटॉप का भरपूर इस्तेमाल करें और फिर भी उसे चाजिर्ंग के लिए घर दफ्तर या ट्रेवल के दौरान चाजिर्ंग सॉकेट से जोड़ने की जरूरत न पड़े तो कितना अच्छा हो। पहली नजर में नामुमकिन दिखने वाली यह बात जल्द ही हकीकत में बदल सकती है।

    आईआईटी मंडी के एसोसिएट प्रोफेसर अजय सोनी ने आईएएनएस को बताया कि कि वह थर्मो इलेक्ट्रिकल मटेरियल पर काम कर रहे हैं। इस पद्धति में एक खास मॉड्यूल की मदद लेकर गर्मी से ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। लेकिन यह सौर ऊर्जा से बिल्कुल भिन्न है। इसके लिए न तो बहुत बड़े उपकरण चाहिए और न ही सूरज जैसे विशाल एवं बेहद गर्म ऑब्जेक्ट की आवश्यकता है। प्रोफेसर सोनी के मुताबिक अनेक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को तो केवल मानव शरीर की गर्मी से ही चार्ज किया जा सकता है।आईआईटी का कहना है कि औद्योगिक और ऊर्जा उत्पादन प्रक्रियाएं अक्सर भारी मात्रा में अपशिष्ट ऊष्मा उत्पन्न करती हैं जो वातावरण में अवशोषित हो जाती हैं।

    भारत में वैज्ञानिकों का एक समूह एक नई सामग्री पर काम कर रहा है जो इन प्रक्रियाओं से अपशिष्ट गर्मी को पुनप्र्राप्त कर सकता है और इसके उपयोग को सुविधाजनक बना सकता है। शोधकर्ताओं की टीम ने कई नई स्मार्ट सामग्रियां विकसित की हैं.जो विभिन्न उपकरणों की बेकार जाने वाली गर्मी को बिजली और बिजली के छोटे घरेलू उपकरणों और ऑटोमोबाइल में कुशलता से बदल सकती हैं। ऐसी सामग्री जो अपशिष्ट ऊष्मा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर सकती है, थर्मोइलेक्ट्रिक सामग्री कहलाती है।

    सामग्री के एक सिरे को गर्म और दूसरे सिरे को ठंडा रखने से विद्युत वोल्टेज उत्पन्न होता है, जो एक तापमान प्रवणता बनाता है।प्रोफेसर सोनी के मुताबिक, उन्होंने एक ऐसा प्रोटोटाइप विकसित कर लिया है जोकि एक मॉड्यूल की मदद से इंसानी शरीर की गर्मी से ऊर्जा हासिल कर उसे इलेक्ट्रिसिटी में तब्दील कर सकता है। उदाहरण के तौर पर इस तकनीक के जरिए मोबाइल फोन को केवल हथेली में पकड़ने या फिर जेब में रखने भर से ही चार्ज किया जा सकता है।

    ऐसे ही लैपटॉप को गोद (लैप) में रखने भर से, बिना किसी चार्जर, सॉकेट या स्विच के चार्ज किया जा सकता है।डॉक्टर सोनी ने बताया कि इन उपकरणों को चार्ज करने के लिए इंसान के शरीर से निकलने वाली गर्मी ही काफी है। इन सभी उपकरणों में एक छोटा सा मॉड्यूल सेट किया जाएगा।

    इसके बाद वह मॉड्यूल शरीर की गर्मी से इन उपकरणों को चार्ज कर सकता है।यह चार्जिंग बिना किसी चार्जर के संभव हो सकेगी। दरअसल उपकरण में फीट और दिखाई न देने वाला मॉड्यूल, शरीर की गर्मी को ऊर्जा में तब्दील कर इन उपकरणों को चार्ज करेगा।

    आईआईटी में चल रही रिसर्च के मुताबिक केवल मोबाइल और लैपटॉप ही नहीं बल्कि हाथ की घड़ी, कान के ईयर फोन जैसे अनेक उपकरणों को इंसानी गर्मी से ऐसे ही चार्ज किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस चाजिर्ंग के लिए किसी चार्जर की भी आवश्यकता नहीं है। इन्हें चार्ज करने के लिए एक केवल इंसान के शरीर का संपर्क में आना ही काफी है।प्रोफेसर सोनी ने बताया कि अपनी रिसर्च के दौरान उन्होंने पाया कि उनकी टीम द्वारा विकसित किया गया यह मॉड्यूल मानव शरीर के अलावा विभिन्न उपकरणों से निकलने वाली गर्मी को कुशलता से बिजली में बदल सकता है। अभी तक यह गर्मी बिना किसी इस्तेमाल के वातावरण में यूं ही व्यर्थ हो जाती है।

    उदाहरण के तौर पर कार के बोनट के गर्म होने पर उससे ऊर्जा का निर्माण किया जा सकता है। इसी तरह आप पानी फेकने वाले पंप की गर्मी से भी ऊर्जा बनाई जा सकती है।प्रोफेसर सोनी का कहना है कि ऐसे अनेक बड़े उपकरण हैं जिनसे हीट निकलती है और इस हीट को बिजली में परिवर्तित किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल यह हीट हमारे वातावरण में यूं ही व्यर्थ हो जाती है जिससे वातावरण को भी नुकसान पहुंचता है।ऐसी ऊर्जा की बचत व उपयोगिता से छोटे घरेलू उपकरणों, ऑटोमोबाइल और यहां तक कि अंतरिक्ष मिशन से जुड़े उपकरणों को ऊर्जा प्रदान की जा सकती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ,”दुर्घटना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई…”
    Next Article अयोध्या जंक्शन में वह सारी खूबियां होंगी जो एक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन पर होती है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त…

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…

    August 13, 2026

    एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए ₹300 करोड़ का प्रस्ताव; मंत्री से मिले बृजमोहन अग्रवाल…

    August 13, 2026

    CJI के विरोध पर BCI का यू-टर्न, NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का फैसला वापस…

    August 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तीज की तारीखों में न हों कन्फ्यूज हरियाली से हरतालिका तक कब कौन-सा व्रत, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त…
    • तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…
    • एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए ₹300 करोड़ का प्रस्ताव; मंत्री से मिले बृजमोहन अग्रवाल…
    • CJI के विरोध पर BCI का यू-टर्न, NALSAR के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का फैसला वापस…
    • 15 अगस्त को पूरे यहां बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?