नई दिल्ली:– करीब 75 साल पहले भारत के जंगलों से दुनिया का सबसे तेज जानवर चीता विलुप्त हो गया था। अब अगर फिर से देश के जंगलों में चीते की गुर्राहट गूंजी है तो इसके पीछे तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच केंद्र सरकार के भगीरथ प्रयास और भारतीय संस्कृति में मनुष्यों के साथ जीव-जंतुओं के सहअस्तित्व की संस्कृति को सभी सलाम कर रहे हैं।
ऐतिहासिक परिघटना के तहत पहली बार दुनिया में अलग-अलग जलवायु वाले एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में चीतों को सफलतापूर्वक बसाया गया। भारत में चीतों को फिर से अस्तित्व में लाने वाली इस घटना की कहानी दुनिया को दिखाने के लिए प्रोजेक्ट चीता वेब सीरीज के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है।
