नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में हर त्योहार की खासियत होती है जो किसी ना किसी विशेष तिथि पर मनाए जाते हैं ऐसे में बस कुछ दिन का इंतजार, फिर आ रहे हैं हमारे प्रथम पूज्य भगवान गणपति बप्पा। हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व यानि की भगवान गणेशजी का आगमन होता हैं। इस गणेशोत्सव के माहौल में गणपति बप्पा की पूजा और आराधना विधि-विधान के साथ करते हैं तो वहीं पर उत्सव से पहले ही घरों और पंडालों में बेहतरीन व्यवस्थाएं होने लगती है। गणेश चतुर्थी की तिथि खास तिथि में से एक होती हैं जिसमें समृद्धि, सुख, और सौभाग्य के प्रतीक माने जाने वाले भगवान गणेश जी की स्थापना की जाती है।
गणेश जी के आगमन और स्थापना की बात की जाए तो, नियमों के मुताबिक इस खास दिन भक्त अपने आराध्य श्रीगणेश जी की प्रतिमा को फूल, फल, और खास भोग अर्पित किए जाते है। 10 दिनों का गणेशोत्सव मनाने के बाद गणेशजी का विसर्जन किया जाता है जो हर किसी के लिए बेहद ही भावुक पल होता है। अगर आप पहली बार अपने घर में गणेश स्थापना कर रहे हैं और सही नियम नहीं जानते है तो आपको हम इसके बारे में बता रहे हैं जो इस प्रकार है।
जानिए गणेश स्थापना के टिप्स
यहां पर गणेश स्थापना के नियम क्या है और तरीके चलिए जानते हैं इनके बारे में
सही जगह
भगवान श्रीगणेश की स्थापना को लेकर सबसे पहले नियम के मुताबिक भगवान गणेश जी की प्रतिमा को रखने के लिए घर के सबसे पवित्र स्थान का चयन करना जरूरी होता है। इसके लिए यह भी देख लीजिए कि, जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए और सबसे खास उचित दिशा में होना। अगर मूर्ति की स्थापना किसी परेशानी वाली जगह पर करते हैं तो नुकसान पहुंचता है।
फूलों की सजावट
स्थापना के लिए जगह का चयन होने के बाद आप प्रतिमा के आसपास सजावट को लेकर कुछ नया सोच सकते हैं इसके लिए आप गणेश जी की प्रतिमा के चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की माला लगा सकते हैं. इसके लिए आप गेंदा, गुलाब और चमेली के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको मार्केट से फूल आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं तो आप आर्टिफिशयल फूलों का इस्तेमाल कर सकते है जो आपके डेकोरेशन में अच्छे लगेंगे।
रंग-बिरंगी लाइट्स
गणेश स्थापना के समय लाइटिंग का होना काफी जरूरी होता हैं इसके लिए कैसी लाइटिंग हो इसका चुनाव आप कर सकते है। इसके लिए आप गणेशजी की प्रतिमा के आस-पास और स्थान को लेकर अच्छी लाइटिंग का चुनाव कर सकते है।
रंगीन कागजों और गुब्बारे
आप रंगीन कागजों का उपयोग भी डेकोरेशन के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आप रंगीन कागजों से फूल, पंखे, झालर, छतरी, तितलियां और वॉल हैंगिंग जैसी चीजें बनाकर डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं, ये 10 दिन तक ऐसे ही बनी रहेगी. इसके साथ आप गुब्बारों से मंदिर की सजावट कर सकते हैं. रंग बिरंगे गुब्बारों से दीवारों को सजा सकते हैं. इसके लिए आप दो रंग के कंट्रास्ट में गुब्बारों का उपयोग कर सजावट कर सकते हैं.
