Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब छत्तीसगढ़ में टमाटर होगा सस्ता
    छत्तीसगढ

    अब छत्तीसगढ़ में टमाटर होगा सस्ता

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। यहां के लोग टमाटर के बहुत शौकीन हैं। टमाटर को चटनी के अलावा बहुत सारी सब्जियों में इस्तेमाल कर खाना छत्तीसगढ़िया लोगों को बहुत पसंद है। लेकिन हर साल इसकी कीमत से लोग परेशान हो जाते हैं। इसकी कीमत कई बार 100 रुपए प्रति किलो से भी ज्यादा हो जाती है। जिसके बाद लोगों के लिए इसे खरीदना थोड़ा मुश्किल होता है।

    लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार टमाटर की पैदावार अच्छी हुई है और प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों ने लगभग 3 गुना ज्यादा खेतों में टमाटर लगाया है।-सबसे बड़े टमाटर उत्पादक क्षेत्र धमधा की यदि बात की जाए तो यहां औसतन 240 टन तक टमाटर (तकरीबन 14 ट्रक) खेतों से मंडी में आ रहा है। खेत में ही किसानों को क्वालिटी के हिसाब से 10 से 14 रुपए किलो तक का रेट अभी मिल रहा है।

    ठंड बढ़ेगी, आवक कम होने से मांग बढ़ेगी और आने वाले दिनों में रेट और अच्छा होने की संभावना है। किसानों का ही मानना है कि बंपर पैदावार से किसान भी फायदे में रहेंगे। टमाटर के रेट फरवरी के बाद बढ़ने लगते हैं, लेकिन इस बार खेती इस तरह है कि गर्मी तक प्रदेश के लोगों को टमाटर महंगा नहीं मिलेगा।ठंड बढ़ने पर रेट अच्छा होगा पिछले साल छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दिसंबर तक अच्छी बारिश हुई। इसलिए किसानों को टमाटर का रेट 50-55 रुपए प्रति किलो तक मिला।

    इस बार मौसम अच्छा है, लेकिन किसान को 14-15 रुपए किलो अभी मिल रहा है। ठंड बढ़ने से आवक घटेगी तो दाम और बढ़ेंगे।17 हजार एकड़ में हो रही टमाटर की खेतीरोजाना 240 टन तक का उत्पादन हो रहा12 से 14 ट्रक टमाटर प्रतिदिन निकल रहापंजाब, राजस्थान, बिहार, गुजरात को निर्यात हरियाणा से 22 साल पहले दुर्ग आकर खेती कर रहे नारायण सिंह (70) ने गुधेली और आसपास 100 एकड़ में टमाटर लगाया है।

    उन्होंने कहा कि अब टमाटर की मांग हमेशा रहने लगी है, केवल दाम घटते-बढ़ते हैं। प्रगतिशील युवा किसान संघ के अध्यक्ष बिजेंदर लौहान ने कहा-नदी किनारे के खेतों में ज्यादा बारिश से कुछ नुकसान हुआ, लेकिन अब स्थिति बहुत अच्छी है। खेतों से 12-14 रुपए प्रति किलो। सब्जी मंडियों में 18 से 20 रुपए प्रति किलो। सब्जी दुकानों में 22 से 25 रुपए किलो बिक रहे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोहरे की वजह से रेलवे ने 30 ट्रेनों को निरस्त किया, देखे लिस्ट
    Next Article 22/11/2022 राशिफल : इन 3 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, नौकरी में मिलेगा प्रमोशन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गर्मी का द एंड इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भार…

    June 29, 2026

    ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…

    June 29, 2026

    प्रकृति की गोद में बसा इस जिले का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘…

    June 29, 2026

    मातृ वंदना योजना में प्रदेश की बड़ी छलांग, देशभर में प्रथम स्थान, सीएम साय ने दी बधाई…

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गर्मी का द एंड इन राज्यों में मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया भार…
    • ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…
    • प्रकृति की गोद में बसा इस जिले का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘…
    • मातृ वंदना योजना में प्रदेश की बड़ी छलांग, देशभर में प्रथम स्थान, सीएम साय ने दी बधाई…
    • आज शिव कृपा से खुलेगी किस्मत या आएंगी चुनौतियां जानें 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?