यदि आप रेलवे से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपको परेशानी से बचा सकती है। दरअसल, इस समय उत्तर भारत में जमकर शीतलहर चल रही है। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने 30 ट्रेनों के निरस्त कर दिया है।उत्तर रेलवे प्रशासन ने 15 जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय किया है।
रद्द ट्रेनों में कई ट्रेनें लखनऊ से चलने वाली हैं और कई ट्रेंने यहां से गुजरने वाली हैं। इसी क्रम में वाराणसी से देहरादून वाया लखनऊ के बीच आवागमन करने वाली जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक तीन माह तक के लिए निरस्त रहेंगी। वहीं कई ट्रेनों के फेरों को कम किया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को निजी वाहन या रोडवेज बसें या हवाई सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
वहीं रेलवे को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। यह ट्रेनें रहेंगी निरस्तचार दिसंबर से दो मार्च तक
लखनऊ जंक्शन से बरौनीएक दिसंबर से 28 फरवरी बरौनी से लखनऊ जंक्शनवाराणसी से देहरादून जनता एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तकदेहरादून से वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तकअंबाला से बरौनी तीन दिसंबर से 28 फरवरी तकबरौनी से अंबाला पांच दिसंबर से दो मार्च तकबरेली से लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तकप्रयागराज से लखनऊ इंटरसिटी चार दिसंबर से तीन मार्च तकअमृतसर से जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तकजयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तकनई दिल्ली से न्यू फरक्का एक दिसंबर से 28 फरवरी तकमालदा टाउन से न्यू फरक्का तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
वाराणसी से बरेली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तकबरेली से वाराणसी दो दिसंबर से एक मार्च तकलखनऊ जंक्शन से दिल्ली डबल डेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तकदिल्ली से लखनऊ डबल डेकर एक दिसंबर से 28 फरवरी तकडिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ दो दिसंबर से 27 फरवरी तकचंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ चार दिसंबर से एक मार्च तकटाटानगर से जलियावालाबाग पांच दिसंबर से 27 फरवरी तकअमृतसर से जलियावालाबाग सात दिसंबर से एक मार्च तकमुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक दिसंबर से 28 फरवरी तकआनन्दविहार से सप्तक्रांति दो दिसंबर से एक मार्च तक
लखनऊ ज. से मेरठ एक दिसंबर से 28 फरवरी तकमेरठ से लखनऊ ज. दो दिसंबर से एक मार्च तककोलकता से अकालतख्त चार दिसंबर से 26 फरवरी तकअमृतसर से अकालतख्त छह दिसंबर से 28 फरवरी तकहावड़ा से कुंभ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तकदेहरादून से कुंभ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तककोलकता से अमृतसर तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक
अमृतसर से कोलकाता पांच दिसंबर से दो मार्च तकबरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें भी रद्दइसी तरह बाघ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक हर रविवार और बाघ एक्सप्रेस छह फरवरी से 28 फरवरी तक हर मंगलवार, ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक हर सोमवार व गुरुवार, बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक हर मंगलवार व शुक्रवार, लखनऊ जंक्शनआगरा फोर्ट और आगरा फोर्ट लखनऊ जंक्शन व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाईलखनऊ जंक्शन, लखनऊ जंक्शनवीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ट्रेनें हर शनिवार व रविवार तीन दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के घटाए गए फेरे