Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नूपुर शर्मा: जिनके सिर्फ एक बयान से पूरी दुनिया में हुआ बवाल…जानिए- उनके बारे में और भी बहुत कुछ…
    राष्ट्रीय

    नूपुर शर्मा: जिनके सिर्फ एक बयान से पूरी दुनिया में हुआ बवाल…जानिए- उनके बारे में और भी बहुत कुछ…

    By Tv 36 HindustanJuly 2, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा के भाषण को लेकर विवाद अभी तक जारी है. उदयपुर में हुई हत्या का भी नुपूर शर्मा के बयान से ही कनेक्शन है. अब एक बार फिर नूपुर शर्मा का नाम चर्चा में आ गया, जब सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाई. कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के लिए नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) को फटकार लगाई है और उन्हें कोर्ट ने देश से माफी मांगने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि उन्होंने अपने बयान से देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया और इस से ही देश भर में अशांति फैल गई.

    कोर्ट की फटकार के बाद एक बार फिर नूपुर शर्मा का नाम चर्चा में है. ऐसे में आज हम आपको बता दें कि नूपुर शर्मा की ओर से किस वजह से याचिका दर्ज की गई थी और अब कोर्ट ने नुपूर शर्मा को ही फटकार लगाई है. तो हम आपको बताते हैं कि कोर्ट ने क्या कहा है और नूपुर शर्मा के बयान के अलावा उनसे जुड़ी खास बातें, जो आप शायद ही जानते होंगे…

    क्या है कोर्ट से जुड़ा अपडेट?
    दरअसल, नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली, कोलकाता, बिहार से लेकर पुणे तक कई मामले दर्ज हैं. नूपुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में जितने भी केस दर्ज हैं, उन सभी को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए. कोर्ट ने नूपुर के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने से इंकार कर दिया. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उन्हें टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. कोर्ट का कहना है कि उन्होंने इस पर शर्तों के साथ माफी मांगी, वह भी तब जबकि उनके बयान पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था, माफी मांगने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है.

    क्यों चर्चा में रही हैं नूपुर शर्मा?
    वैसे तो नूपुर शर्मा अक्सर खबरों में रहती थीं और टीवी चैनलों की डिबेट में अक्सर दिखाई देती थीं. हालांकि, हाल ही नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद बवाल शुरू हो गया. देशभर में उनके खिलाफ कई प्रदर्शन हुए और बीजेपी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया. देशभर में उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए और विवाद सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के अन्य देशों तक पहुंचा. कई खाड़ी देशों ने इस बयान को लेकर आपत्ति दर्ज की. वहीं, हाल ही में उदयपुर में हुई हत्या की घटना में भी नुपूर शर्मा के बयान का कनेक्शन मिला.

    कौन हैं नूपुर शर्मा?
    नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता थीं, लेकिन विवादित बयान के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया. वह बीजेपी दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की भी सदस्य थीं. नूपुर शर्मा का नाम पहली बार 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में चर्चा में आया था, जब उन्होंने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था. यह सीट इसलिए खास थी, क्योंकि इस सीट से आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीली दीक्षित चुनाव लड़ रही थीं. उस दौरान उन्हें जीत तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपने मुखर अंदाज से उन्होंने लोगों को प्रभावित जरूर किया.

    वकील भी हैं नूपुर शर्मा
    नूपुर शर्मा पेशे से वकील भी हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई की है. इसके अलावा बर्लिन से भी उन्होंने पढ़ाई की है. टीवी चैनलों में बेबाक अंदाज में बात करने वाली नूपुर शर्मा छात्र जीवन से ही राजनीति में मुखर रही हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. 2008 में वह एवीबीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं. छात्र राजनीति से 2010 में नुपुर निकलने के बाद वह भाजयुमो यानी भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुईं. तब भी उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था. 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल से हारने के बावजूद वह राष्ट्रीय स्तर पर लाइमलाइट में आ गई थीं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउदयपुर की तरह अब छत्तीसगढ़ में युवक को जान से मारने की धमकी, नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखा था पोस्ट…
    Next Article प्राइवेट पार्ट में शख्स ने किया ऐसी दवा का इस्तेमाल, हुई दर्दनाक मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला था ये हुलिया…

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…

    May 12, 2026

    इस प्रदेश में कल आंधी और बारिश का अलर्ट, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ेगा तापमान…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…
    • NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला था ये हुलिया…
    • सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…
    • इस प्रदेश में कल आंधी और बारिश का अलर्ट, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ेगा तापमान…
    • सऊदी तेल हुआ महंगा तो पीछे हटा चीन, इस माह में घटाई रिकॉर्ड स्तर की खरीदारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?