Tv36Hindustan
    Facebook Twitter Instagram
    Facebook Twitter Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • राष्ट्रीय
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • कोरबा
      • RAIPUR
    • स्वास्थ्य
    • अपराध
    • जीवन शैली
    • ज्योतिष
    • नौकरी
    • बॉलीवुड
    • More
      • तकनीकी
      • खेल
      • मनोरंजन
    Tv36Hindustan
    Home » उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किए गए सम्मानित
    त्यौहार

    उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किए गए सम्मानित

    By Tv36 HindustanMarch 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



    कोरबा

    पहले जब बेटी पैदा होती थी तो समाज में उसे बोझ समझा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी काबिलियत से आगे बढ़ रही हैं। हर जगह महिलाओं की भागीदारी व प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सरकार भी महिलाओं के विकास व उत्थान को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं। प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए शासन कई योजनाएं चला रही है। गांवों में महिलाएं आज गोबर, खाद विक्रय कर आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर हो रही हैं। उक्त बातें जिला प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग द्वारा सीएसईबी कोरबा पूर्व सीनियर क्लब में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कही। महिलाएं पहले से मजबूत जरूर हुई है

    लेकिन आगे भी महिलाओं को समान अधिकार और बराबरी मिलना चाहिए। महिलाओं को बराबरी के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण मिल सके इसके लिए वे लगातार प्रयासरत् हैं। महिलाओं को खुद भी सशक्त और जागरूक होने का प्रयास करना चाहिए।जागरूक रहेंगी तो अपने परिवार समाज और देश को भी संभाल सकती हैं।

    प्रदेश सरकार की नीति में भी है कि महिलाएं सशक्त और मजबूत होंगी तो समाज सुधरेगा और विकास होगा। महिलाएं परिवार और समाज की धुरी हैं जो सबको संभालती हैं। सांसद ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और आंगनबाड़ी कार्यकताओं को इसके लिए बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सरकार महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर उनको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकार के लिए भी कार्य कर रही है। महिलाएं खुद के साथ अन्याय होने पर आगे आकर मुखर हो पा रही है।

    महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महिला आयोग भी सक्रियता से काम कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर ने कहा कि महिलाएं घर संभालने के साथ ही आजीविका से जुड़कर आर्थिक प्रगति भी कर रहीं है। महिला सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,रस्साकशी,फुगड़ी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


    जिसके विजेताओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच परियोजना अधिकारी तथा 32 पर्यवेक्षकों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकताओं को भी सम्मानित किया गया।


    जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा संतोषी पेंद्रो नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान,जनपद संदस्य शशिकला महंत,भवानी राजेश राठौर, अध्यक्ष प्रेरणा महिला मण्डल सोनिया बघेल,सपना चौहान,उषा तिवारी, कुसुम द्विवेदी,द्रौपदी तिवारी,रूपा मिश्रा सहित महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खोखर चखियार व विभाग के अन्य अधिकारी और विभिन्न सेक्टर से आए आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता, सहायिका व अन्य उपस्थित रहीं।


    योजनाओं की जानकारी देने के साथ ऋण वितरण भी किया गया – जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना,सक्षम योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता,स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण किया गया है। सक्षम योजना के अंतर्गत महिलाओं को 8 लाख रूपए का ऋण प्रदान किया गया। वहीं ऋण योजना के अंतर्गत स्वसहायता समूहों को 21 लाख रूपए की राशि प्रदान किया गया है।

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभ्रष्टाचार: 12 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला पटवारी…
    Next Article Tomboys vs. Girly Ladies: Which Carry Out Men Choose?
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नई रिसर्च :पौधे भी तनाव लेते हैं, वो भी शोर मचाते हैं और काटने पर रोते हैं

    April 1, 2023

    6 महीने के मासूम की शिवनाथ नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

    April 1, 2023

    10 महीने बाद नवजोत सिंह सिद्धू आए जेल से बाहर, 35 साल पुराने केस में हुई थी सजा…

    April 1, 2023

    कोरिया कलेक्टर मतदान केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, गौठानो का किया निरीक्षण…

    April 1, 2023

    Comments are closed.

    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Address : New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Lumen Dating Assessment – Precisely What Do We Understand About It?
    • Aspie Singles: a Dating Site That Connects Men and Women who happen to be regarding Autism range
    • लड़की ने बीच चौराहे भीड़-भाड़ वाली सड़क पर जमकर उत्पात मचाया मीडिया पर तेजी से वायरल कारण आप भी सुन कर….
    • लड़की ने बीच चौराहे भीड़-भाड़ वाली सड़क पर जमकर उत्पात मचाया मीडिया पर तेजी से वायरल कारण आप भी सुन कर…
    • हैरान कर देने वाला मामला सामने आया बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा…
    Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • About Us
    © 2023 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?