मध्य प्रदेश :– सहित देशभर में स्वतंत्रता दिवस का 80 वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगहे जगहे पर लोग रैली निकाल कर आजादी के पर्व का जश्न माना रहे है। इसी कड़ी में सीएम मोहन ने आजादी के इस खास अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत विकास, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।
MP सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम दिखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनकल्याण, सुशासन और विकास को प्राथमिकता बनाकर सरकार लगातार काम कर रही है। पिछले ढाई वर्षों के दौरान किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं। जिलों में विकास कार्यों के साथ जनभागीदारी बढ़ी है और उपलब्धियों के नए आयाम सामने आए हैं।
विकसित मध्यप्रदेश @2047′ का लक्ष्य हासिल करेंगे
सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘विकसित मध्यप्रदेश @2047’ के लक्ष्य को हासिल करने का विश्वास जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों से समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने जिले, प्रदेश और राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
