
मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट पेश करते रहे इधर भाजपा के विधायकों, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक जोरदार हंगामा करते रहे। कानून व्यवस्था की दुहाई देकर हंगामा करते रहे। कुछ देर बाद एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ अलग-अलग योजना और विभागों में अनुपूरक बजट की जानकारी दे रहे थे,
दूसरी तरफ भाजपा के विधायक जय-जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। कुछ ही देर बाद सभी ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी। हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट पेश हुआ। इस बीच बस्तर की टारगेट किलिंग पर हंगामा हुआ तो मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हम मानते हैं कि ये घटनाएं दुखद हैं, हम जांच कर रहे हैं, मगर NIA बीच में आती है तो इन घटनाओं की जांच भी भाजपा NIA से ही करवा ले, क्या दिक्कत है
शुरू हुई बजट सत्र की कार्यवाही से पहले दो दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई । राजिम से भाजपा के विधायक पुनीत राम साहू और भाटापारा इलाके से कांग्रेस के विधायक रहे राधेश्याम शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई
दोनों ही अविभाजित मध्यप्रदेश के वक्त विधायक रहे । बीते 16 जनवरी को पुनीत राम साहू का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कांग्रेस के पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा का 23 जनवरी को निधन हो गया था