Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गणतंत्र दिवस पर न्यायालय द्वारा न्याय अन्याय कानूनों का बोध प्रदर्शित कराती आकर्षक जीवंत झांकी बनी आकर्षण का केंद्र …
    समाचार

    गणतंत्र दिवस पर न्यायालय द्वारा न्याय अन्याय कानूनों का बोध प्रदर्शित कराती आकर्षक जीवंत झांकी बनी आकर्षण का केंद्र …

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
      कोरबा:–गणतंत्र दिवस के सुभ अवसर सत्येन्द्र कुमार साहू प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मागदर्शन निर्देश मे विधिक सेवा प्राधिकरण जनकल्याणकारी विधिक सेवा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार  के उद्देश्य थीम *‘हक हमारा भी तो है ’’* को प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिले के न्यायिक अधिकारी,अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता के उद्देश्य रवाना किया गया। 
         हक हमारा भी तो है, थीम पर आकर्षक जीवंत झांकी प्रदर्शित  करने का उद्देश्य अधीनस्थों का शोषण नहीं!गरीबी उन्मूलन,गरीब और कमजोरों को मु्फ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करना, आदिवासियों के हितों की रक्षा करना नालसा का मुख्य उद्देश्य है गरीब और कमजोरों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना। विधिक सेवा प्राधिकरण के झांकी में जिला न्यायालय कोरबा मॉडल समक्ष न्याय की देवी को स्थापित किया गया जिसके एक हाथ में संविधान की पुस्तक है जो यह संदेश देता है कि भारत में कानून संविधान के सिद्धांतो पर आधारित है। दूसरे हाथ में तराजू है, जिसका संदेश यह है कि कानून के नजर में सभी समान है।  
        जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के भवन के सामने 10 खिड़की बनाया गया,जो कि नालसा द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं आपदा पीड़ित,तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों, बच्चों को मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं एवं संरक्षण,असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों,आम नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन,मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति, नशा पीड़ितो को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन,गरीबी उन्मूलन,एसिड हमलों से पीड़ित व्यक्ति,एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक सेवाएं योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था। 
    झांकी में वरिष्ठ नागरिक,बालिका, महिलाएं, श्रमिक, दिव्यांगजन अभिरक्षाधीन बंदियों की मूर्तियां रखी गयी थी, जिसका संदेश यह है कि समाज के कमजोर और बहिष्कृत समूहों को सशक्त करने के लिये प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त झांकी के चारो ओर फलेक्स के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम जिले के न्यायिक अधिकारियों के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रमिक,कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न, नाबालिक को वाहन न चलाने संबंधी जानकारी दी गई। आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 8 मार्च 2025 को किया जावेगा इसके संबंध में व्यापक जानकारियां थी। 
    उक्त अवसर पर कुटुम्ब न्यायाधीश, अनिता यादव,जिला अपर सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग, गरिमा शर्मा, सुनील कुमार नन्दे, अविनाश तिवारी, सीमा प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजि. शीलू सिंह, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु. डिम्पल, मंजीत जांगड़े, ऋचा यादव, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ गणेश कुलदीप,सचिव नूतन सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार अज्ञे शहीद अधिवक्ता सहित अधिवक्तागण पैरालीगल वॉलिंटियर्स एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Post Views: 1,100

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india On Republic Day Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगणतंत्र उत्सव के उपरांत बालको के सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित अस्पताल गए जहां सभी ने समुदाय के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए मरीजों के बीच फल वितरित किए…
    Next Article अखाड़ा मार्ग सील मौनी अमावस्या के लिए रात 8 बजे से शुरू होगा महास्नान, 10 जिलों के DM-SP ने संभाली कमान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर क्या होता है खसरा बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी होता है ये खतरा, जानें क्या करें और क्या न करें…

    July 23, 2026

    पेपर लीक पर विपक्ष का केंद्र पर बड़ा हमला, खड़गे-राहुल गांधी ने PM को घेरा; शिक्षा मंत्री को हटाने, छात्रों से माफी और कार्रवाई की उठाई मांग…

    July 23, 2026

    NEET विवाद पर सलमान खान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के आंदोलन को ये रंग बिलकुल न दें…

    July 23, 2026

    पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; दोषियों को जल्द और इस सजा का ऐलान…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर क्या होता है खसरा बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी होता है ये खतरा, जानें क्या करें और क्या न करें…
    • पेपर लीक पर विपक्ष का केंद्र पर बड़ा हमला, खड़गे-राहुल गांधी ने PM को घेरा; शिक्षा मंत्री को हटाने, छात्रों से माफी और कार्रवाई की उठाई मांग…
    • NEET विवाद पर सलमान खान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के आंदोलन को ये रंग बिलकुल न दें…
    • पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; दोषियों को जल्द और इस सजा का ऐलान…
    • प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट रायपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?