रिपोर्टर-जानी खान
सूरजपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के उत्सव पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी के आवाहन पर दिनांक 14/08/2022 संध्या सूरजपुर जिला सूरजपुर के प्रेम नगर विधानसभा अध्यक्ष अंजय जैन जी के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा झंडा एवं राष्ट्रीय गान का कार्यक्रम सफल रहा तथा आम आदमी पार्टी के जिला सचिव हरि नारायण साहू जी एवं विधानसभा सचिव रवि पाल जी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष जितेंद्र रजवाड़े जी विजय देवांगन जी और सभी कार्यकर्ता एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।।
जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़ वंदे मातरम भारत माता की जय।