Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में हमर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन।
    छत्तीसगढ

    पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में हमर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन।

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिनोद गुप्ता अम्बिकापुर की रिपोर्ट

    • माननीय मंत्री श्री अमरजीत भगत जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम।
    • “हमर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत शहीद के परिवारों का सर्वोच्च बलिदान हेतु किया गया सम्मान।
    • आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर आयोजित किया गया था “हमर तिरंगा” कार्यक्रम।

    शासन के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु. से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता(भा.पु.से.) के निर्देशन में स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में “हमर तिरंगा” कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के परिवारों का सर्वोच्च बलिदान हेतु सम्मान समारोह आयोजित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
    ‘हमर तिरंगा” कार्यक्रम माननीय मंत्री श्री अमरजीत भगत ( खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, संस्कृति मंत्रालय ) के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।

    माननीय मंत्री श्री अमरजीत भगत( खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संस्कृति मंत्रालय) ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा “हमर तिरंगा” कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा राज्य के सभी जिलों में आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं, आज देश आजादी के 75 वी वर्षगांठ का उत्सव मना रहा है, इस उत्सव के जरिए हम अपने शहीदों के परिवारों को अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीदों के परिवार जनों के सम्मान कार्यक्रम “हमर तिरंगा” के माध्यम से अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का यथोचित साधन हम सभी को प्राप्त हुआ है।

    पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.)ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल पर “हमर तिरंगा” कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों का सम्मान एवं आजादी के 75 वर्षगांठ पर हमारी आन, बान, एवं शान तिरंगे के सम्मान में विशिष्ट आयोजन है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण, साज सज्जा एवं नई भर्ती के संबंध में नए पदों का सृजन कर छत्तीसगढ़ पुलिस बल को एक नई दिशा प्रदान की जा रही है।

    सरगुजा कलेक्टर श्री कुंदन कुमार(भा.प्र.से.)ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि आज हम स्वतंत्र आबोहवा में अपना जीवन जी रहे हैं इस स्वतंत्र सुरक्षित जीवन के लिए हमारे वीर शहीद बलिदानों ने अपना सर्वस्व अर्पण कर हमारे भविष्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, मैं आप सभी उपस्थित शहीदों के परिवारों का गर्व के साथ सम्मान करता हूं और विस्वास दिलाता हूं कि शासन एवं प्रशासन शहीदों के परिवारों के प्रति यथोचित सहायता एवं संरक्षण हेतु हमेशा तत्पर रहेगा।

    पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता(भा.पु.से.) ने “हमर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे सरगुजा जिले के 13 शहीद जवानो ने अपने बलिदानों से सिंचित हमारे भविष्य के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है आजादी के विशिष्ट अवसर पर हमें शहीदों के परिवारो का सम्मान करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है मैं आप सभी शहीदों के परिवार जनों का ह्रदय से सम्मान करती हूं एवं सर्वोच्च बलिदान हेतु सरगुजा पुलिस की ओर से कृतज्ञता प्रकट करती हूं।
    उद्बोधन के पश्चात सरगुजा जिले के 13 शहीद जवानो के परिवारों का सम्मान साल, श्रीफल एवं हमारी आन बान और शान का प्रतीक “तिरंगा झंडा” प्रदान किया गया,उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों की आंखें नम थी एवं शहीद एवं उनके परिवारों के प्रति गर्व की अनुभूति हो रही थी।
    बाद सम्मान समारोह आयोजन में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल एवं कार्मेल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

    कार्यक्रम में सरगुजा जिले के शहीदों के परिवारजन एवं जनप्रतिनिधि श्री सफी अहमद जी (अध्यक्ष श्रम आयोग ),श्री अजय अग्रवाल जी(उपाध्यक्ष 20 सूत्रीय कार्यक्रम ), श्री विनय कुमार लंगेह( सीईओ जिला पंचायत सरगुजा), श्री पंकज कमल( डीएफओ सरगुजा), श्री प्रमोद कुमार( कमांडेंट 62 वीं बटालियन), श्री नीलम टोप्पो (अपर कलेक्टर सरगुजा), श्री राजेश पांडे( डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, श्री प्रदीप साहू( एसडीएम सरगुजा), नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी गांधीनगर मो कलीम खान, थाना प्रभारी कोतवाली श्री भारद्वाज सिंह, एवं सरगुजा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी, काफ़ी संख्या मे आमनागरिक कार्यक्रम में शामिल रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा के उत्सव पर सूरजपुर में कार्यक्रम सफल रहा
    Next Article हमर तिरंगा कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को शिक्षामंत्री, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान।
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय सरकार की पहल से सशक्त हुई महिलाएं ये बनी लखपति दीदी…

    April 15, 2026

    प्रदेश को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान…

    April 15, 2026

    ऑनलाइन जनगणना कल से शुरू घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर परिवार की ये पूरी जानकारी रखें तैयार…

    April 15, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय सरकार की पहल से सशक्त हुई महिलाएं ये बनी लखपति दीदी…
    • इंतजार हुआ ख़त्म, आज कुछ देर में जारी हो सकता है बोर्ड रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक…
    • प्रदेश को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान…
    • ऑनलाइन जनगणना कल से शुरू घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर परिवार की ये पूरी जानकारी रखें तैयार…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?