Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 20 IAS अफसर इधर से उधर, जानें किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग…
    RAIPUR

    एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 20 IAS अफसर इधर से उधर, जानें किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब:– हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अपने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने यहां 20 आईएएस अधिकारियों और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार चरखी दादरी से मुनीष शर्मा को हटाकर डॉ. मुनीष नागपाल को नया उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह फतेहाबाद में मनदीप कौर की जगह डॉ. विवेक भारती और पंचकूला में मोनिका गुप्ता को हटाकर सतपाल शर्मा को उपायुक्त बनाया गया है। सतपाल शर्मा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक का काम भी देखेंगे।

    इसके अलावा सबसे सीनियर आईएएस और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग तथा आयुष के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल से महिला एवं बाल विकास विभाग वापस लेकर पर्यावरण, वन और वन्य प्राणी विभाग दिया गया है। डॉ. राजा शेखर वुंडरू मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ अब परिवहन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा को हरियाणा नागरिक संसाधन सूचना विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

    वहीं खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश से परिवहन विभाग वापस लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग में लगाया गया है। रोहतक के मंडलायुक्त फूल चंद मीना को हरियाणा मानव संसाधन विभाग का आयुक्त और सचिव बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महानिदेशक तथा करनाल के आयुक्त राजीव रतन अब रोहतक के मंडलायुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

    Post Views: 9,605

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएड़ी में दर्द को न करें नजरअंदाज, इन चीजों की हो सकती है कमी…
    Next Article 5 करोड़ रुपये राहत सामग्री, सीएम साय के राज्य में कुदरत का बरसा कहरा तो मोहन ने बढ़ाया मदद का हाथ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…

    February 12, 2026

    आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…

    February 12, 2026

    अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

    February 12, 2026

    AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्र रोजाना करे इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई में लगने लगेगा आपका भी मन…
    • आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…
    • अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…
    • AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…
    • आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?