नई दिल्ली:– सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार जो भी निवेशक अपना फंसा हुआ पैसा वापस प्राप्त करना चाहते हैं उन सभी के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा जिसके तौर पर ही उनके लिए किस्तों के माध्यम से रिफंड राशि प्रदान करवाई जाएगी।
रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन की कार्य प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से सहारा इंडिया कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर ही पूरा करना होता है। अगर आधिकारिक वेबसाइट पर रिफंड का रजिस्ट्रेशन पूर्ण रूप से स्वीकृत होता है तो ही निवेशकों के लिए रिफंड दिया जाता है।
सहारा इंडिया कंपनी के ऐसे कई निवेशक है जिन्होंने रिफंड प्राप्त करने के लिए आवेदन तो किया है परंतु उनके बीच से ऐसी शिकायत सामने आ रही है कि उनका रजिस्ट्रेशन किसी भी त्रुटि या तकनीकी कारण बस रिजेक्ट कर दिया गया जिसके चलते उन्हें अभी तक रिफंड नहीं मिल पाया है।
ऐसे निवेशक जिनके रिफंड के आवेदन रिजेक्ट हो जाने के चलते उनके लिए रिफंड नहीं मिल पाया है तो उन सभी के लिए अब सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है क्योंकि रिजेक्ट आवेदन के लिए कंपनी ने री सबमिशन की लिंक को एक्टिव किया है।
सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन के तहत कोई भी व्यक्ति जिनकी आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं भी अपने आवेदन को बहुत ही आसानी के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर ही सुधार करके पुनः सबमिट कर सकते हैं और रिफंड के दावेदार हो सकते हैं।
सहारा इंडिया रिफंड री सबमिशन की लिंक से आवेदन को सुधार करके फिर से जमा कर सकते हैं।
रिफंड के फॉर्म की रि सबमिशन प्रक्रिया बिल्कुल ही फ्री होती है।
फॉर्म को रि सबमिट करने में किसी भी प्रकार का अधिक समय नहीं लगता है बल्कि 5 मिनट में इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
फॉर्म री सबमिट हो जाने के बाद निवेशक के लिए जल्द से जल्द रिफंड की व्यवस्था की जाती है।
फॉर्म री सबमिट के बाद रिफंड में कितना समय लगता है
सहारा इंडिया कंपनी के ऐसे निवेशक जो अपने फार्म को पुनः रि सबमिशन के माध्यम से सबमिट करते हैं उन सभी की जानकारी के लिए बता दे की रे सबमिट हो जाने के बाद फार्म स्वीकृत किया जाता है जिसके तहत रिफंड मिलने में अधिकतम 30 से 45 दिनों तक का समय लग सकता है।
ऐसी स्थिति में निवेशकों के लिए इतने निर्धारित दिनों का इंतजार करना आवश्यक होता है अगर इसके पश्चात भी उनके लिए रिफंड में किसी भी प्रकार की देरी होती है तो इसके लिए वह अपने रजिस्ट्रेशन के फॉर्म की स्थिति को फिर से चेक कर सकते है।
सहारा इंडिया रिफंड की जानकारी
सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए दिए जाने वाले रिफंड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार से है:-
सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा रिफंड को किस्तों के माध्यम से भेजा जा रहा है।
यह रिफंड डायरेक्टली निवेशकों के पर्सनल खाते में हस्तांतरित होता है।
रिफंड राशि को मूल के साथ ब्याज समेत वापस करवाया जाने का निर्णय लिया गया है।
कंपनी के द्वारा निवेशकों के निर्धारित पैसे पर 6% वार्षिक रूप से ब्याज दिया जा रहा है।
रिफंड रि सबमिशन के बाद देखें स्थिति
सहारा इंडिया कंपनी के रिफंड फॉर्म को रि सबमिट करने के बाद निवेशकों के लिए अपनी सुविधा हेतु एक बार रि सबमिट हुए फॉर्म की स्थिति को चेक करना बहुत ही जरूरी होगा क्योंकि इसलिए चेक करने के बाद उनके लिए पता चल सकेगा कि उनके फार्म स्वीकृत किया गया है या नहीं।
बताते चलें कि निवेशक अपने री सबमिट हुए फॉर्म की स्थिति को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही चेक कर सकते हैं जिसके लिए उनके रजिस्ट्रेशन नंबर तथा मोबाइल नंबर की मांग अनिवार्य तौर पर की जाएगी।
सहारा इंडिया रिफंड रि सबमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
सहारा इंडिया रिफंड री सबमिशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
सबसे पहले सहारा इंडिया कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपके लिए लॉगिन करने की आवश्यकता होगी।
लॉगिन हो जाने के बाद आगे पहुंचेंगे जहां से रि सबमिशन वाली लिंक मिल जाएगी।
लिंक पर क्लिक करें और अगली ऑनलाइन पेज पर पहुंचते हुए मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
इस प्रकार से आपका फॉर्म स्क्रीन पर आ जाएगा जिसमें पुनः आवश्यकता अनुसार सुधार कर सकते हैं।
अब कैप्चा कोड भरते हुए फॉर्म को रि सबमिट कर देना होगा।
