Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए, क्यों कहती है दादी-नानी जानें शास्त्र और वैज्ञानिक कारण …
    समाचार

    दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए, क्यों कहती है दादी-नानी जानें शास्त्र और वैज्ञानिक कारण …

    By Tv 36 HindustanDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हम जब गलत दिशा या स्थान में सोते हैं तो दादी-नानी हमें इसके लिए मना करती है. ऐसा इसलिए क्यों गलत दिशा में सोने से न सिर्फ नींद बाधित होती है बल्कि इसके कई शारीरिक नुकसान भी हैं. गलत दिशा में सोने वाले व्यक्ति रोग-दोष की चपेट में आ जाते हैं. यही कारण है कि शास्त्रों में सोने के लिए पर्याप्त दिशा को विशेष महत्व दिया जाता है.

    कई घरों में सोते समय दिशा का ध्यान रखा जाता है और लोग सही दिशा के अनुसार अपने बिस्तर या बेड आदि की व्यवस्था करते हैं. लेकिन कुछ लोग इसे सीरियसली नहीं लेते और किसी भी दिशा में सिर-पैर करके सो जाते हैं. लेकिन ऐसा करना आपके सेहत और भाग्य दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है.

    दादी-नानी अक्सर दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से मना करती है. आपको दादी-नानी की ये बातें अटपटी या मिथक लग सकती है. लेकिन शास्त्र और विज्ञान में भी इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है. अगर आप दादी-नानी की बताई बातों को फॉलो करेंगे तो सुखी रहेंगे और भविष्य में होनी वाली अशुभ घटना से बच जाएंगे. आइये जानते हैं आखिर दक्षिण दिशा की ओर पैर करके न सोने की मान्यता है पीछे क्या है शास्त्रीय और वैज्ञानिक कारण.

    क्या कहता है शास्त्र

    ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, व्यक्ति के दैनिक कार्यों में निद्रा या नींद सबसे अहम प्रकिया है. शास्त्रों में नींद को ऐसी प्रक्रिया बताया गया है, जिसमें तमोगुण होता है. क्योंकि नींद का सीधा संबंध रात्रि से होता है और रात के समय को तमोगुण काल कहा जाता है. इसलिए सुकून भरी नींद के लिए शास्त्रों में सही दिशा और स्थान बताए गए हैं. शास्त्रों में मुख्य रूप से दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने की मनाही है. मान्यता है इस दिशा पैर करके सोने से पितृ दोष लगता है. साथ ही नींद में भी बाधा उत्पन्न होती है.

    शास्त्रों में यह यमराज की दिशा मानी जाती है. इसलिए भी दक्षिण दिशा में पैर करके सोना वर्जित होता है. माना जाता है कि दक्षिण दिशा में पैर करके सोने से रज-यम तरंगे व्यक्ति की ओर आकर्षित होती है. इसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति के नींद में बाधा आती है, बुरे सपने आते हैं, डर से अचानक नींद खुल जाती है आदि जैसी परेशानियां रहती हैं. यही कारण है दादी-नानी दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से मना करती हैं.

    क्या कहता है विज्ञान

    दादी-नानी और शास्त्रों में बताई बातों का वैज्ञानिक आधार भी होता है. विज्ञान के मुताबिक सोते समय शरीर में चुंबकीय विद्युत ऊर्जा का संचार होता है. इस ऊर्जा से ही नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और शांतिपूर्ण व सुखद नींद आती है. विज्ञान के मुताबिक उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव में चुंबकीय शक्ति होती है, जोकि दक्षिणी ध्रुव की ओर बहती रहती है. ऐसे में दक्षिण दिशा की तरफ पैर करते सोने से यह चुंबकीय ऊर्जा सिर की ओर जाती है.

    पैरों से सिर की ओर बढ़ने वाले इस चुंबकीय ऊर्जा में जब व्यक्ति अचानक सुबह उठता है तो वह तनावपूर्ण माहौल का अनुभव करता है. ऐसी स्थिति में भरपूर नींद लेने के बाद भी उसे थकान का महसूस होता है और शरीर में स्फूर्ति नहीं रहती.

    Post Views: 1,820

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशन कार्ड धारकों के लिए नया तोहफा इस नई योजना से सीधे खाते में आएंगे ₹1000…
    Next Article राजधानी रायपुर में नव वर्ष के उत्सव से पहले खाद्य विभाग की काशी एग्रो फूड्स पर छापा,,फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर, डालडा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…

    August 8, 2026

    Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…

    August 8, 2026

    मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…

    August 8, 2026

    महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार…
    • Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और इतने Ride Modes से मचाएगी तहलका…
    • मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’…
    • महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय
    • उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?