जम्मू-कश्मीर:– सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में ऑपरेशन पिंपल के दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यह कार्रवाई शुक्रवार (7 नवंबर) को मिली खुफिया जानकारी के बाद शुरू की गई थी। इनपुट में बताया गया था कि एलओसी के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।
इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान संदिग्ध हरकत दिखने पर सैनिकों ने आतंकियों को रोका, जिसके बाद आतंकियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों के जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए।
फिलहाल इलाके में तलाशी जारी है और मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
