Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पूजा अर्चना के साथ जिले में शुरू हुई धान खरीदी: किसान धान लेकर सहकारी समितियों में पहुंचे हरदीबाजार में विधायक पुरूषोत्तम कवंर ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ

    पूजा अर्चना के साथ जिले में शुरू हुई धान खरीदी: किसान धान लेकर सहकारी समितियों में पहुंचे हरदीबाजार में विधायक पुरूषोत्तम कवंर ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा, 1 दिसंबर। पूरे प्रदेश सहित कोरबा जिले में भी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व हुआ शुरू। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। हरदीबाजार में पूजा-अर्चना के बाद विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कवंर ने धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया और किसानों से लाये गये धान की खरीदी की शुरूआत की। कोरबा जिले में आज सात धान उपार्जन केंद्रों में 23 किसानों का 916 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा रहा है। सुबह से ही समितियों के पदाधिकारियों ने किसानों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना करके धान खरीदी शुरू की। जिले के कटघोरा, छुरीकला, दुरपा, पाली, पोंड़ी, सिरमिना और हरदीबाजार समितियों में टोकन कटा चुके किसान धान बेचने पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने किसानों के धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की। खरीदी गई मात्रा को किसानों की ऋण पुस्तिका में दर्ज किया गया। बेचे गये धान का दाम सीधे किसानों के बैंक खातों में आज ही डिजिटल तरीके से जमा किया जायेगा।


    धान खरीदी के पहले दिन के लिए उपार्जन केंद्र कटघोरा में एक, छुरीकला में दो, दुरपा में तीन, पाली में पांच, पोंड़ी में तीन, सिरमिना में छह और हरदीबाजार में तीन किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है। किसान धान लेकर समितियों में पहुंचना शुरू हो गये हैं। चालू धान खरीदी सत्र में कोरबा जिले में एक लाख 54 हजार 344 मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन अनुमानित है। कॉमन धान का समर्थन मूल्य एक हजार 940 रूपए प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य एक हजार 960 रूपए निर्धारित किया गया है। मक्का एक हजार 870 रूपए प्रति क्ंिवटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस बार राज्य के किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी होगी। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्ंिवटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीदी एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्ंिवटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी होगी। इसके लिए किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जायेंगे। ग्रामवार दिनवार टोकन जारी करने की व्यवस्था समिति स्तर पर निर्धारित होगी।

    Views: 0
    #America #Assam #BhupshBaghel #Bilashpur #Chhattisgarh #Chhattisgarhpolice #CMBhupeshBaghel #Coin #community #coronainfected #covid #covid19 #COVID19VACCINE #diesel #Health #Healthcarefacilities #HealthMinistry #Help #Humanity #india #Jagdalpur #Jagdalpurdistrict #Lockdown #Narendra Modi #patients #petrol #Police #PrimeMinister #Raigarh #Vaccination cooperative societies with paddy Covidrecovery Farmers reached in the district Paddy procurement started worship
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleऐसे पढ़ेगा इंडिया…तो कैसे बढ़ेगा इंडिया…! शासकीय घोषणाओं पर टिकी शिक्षा व्यवस्था, पांच वर्ष से अधूरे प्राथमिक शाला भवन में बच्चे गढ़ रहे अपना भविष्य
    Next Article पाली हरदीबाजार – प्राथमिक शाला पथर्री में सफाई कर्मी बसंत सतनामी ने BEO पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप… सफाई कर्मियों ने दी ख़ुदकुशी करने की चेतवानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश

    November 4, 2026

    रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार, नमित मल्होत्रा ने बताई पोस्टपोन होने की वजह…

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    • रणबीर कपूर की ‘रामायण 2’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार, नमित मल्होत्रा ने बताई पोस्टपोन होने की वजह…
    • दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई,घनी आबादी और व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानें लगाने पर प्रतिबंध…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?