Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐसे पढ़ेगा इंडिया…तो कैसे बढ़ेगा इंडिया…! शासकीय घोषणाओं पर टिकी शिक्षा व्यवस्था, पांच वर्ष से अधूरे प्राथमिक शाला भवन में बच्चे गढ़ रहे अपना भविष्य
    छत्तीसगढ

    ऐसे पढ़ेगा इंडिया…तो कैसे बढ़ेगा इंडिया…! शासकीय घोषणाओं पर टिकी शिक्षा व्यवस्था, पांच वर्ष से अधूरे प्राथमिक शाला भवन में बच्चे गढ़ रहे अपना भविष्य

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अभिषेक तिवारी
    कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा, 1 दिसंबर। “स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ला गढ़े बर” जैसे ध्येय वाक्य को लेकर कदमपारा प्राथमिक शाला पढ़ने जाने वाले बच्चे ठेकेदार की लापरवाही व प्रशासनिक उदासीनता की वजह से निर्माणाधीन स्कूल भवन में बैठकर अपना भविष्य गढ़ने को मजबूर है। जिला प्रशासन द्वारा यहां गत पांच वर्ष पहले स्कूल भवन निर्माण हेतु स्वीकृति तो दे दी गई लेकिन इस ओर शायद ध्यान न दिए जाने के परिणामस्वरूप भवन निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने स्कूल का आधा- अधूरा निर्माण कराकर छोड़ दिया, जिसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेशर नगोई के कदमपारा मोहल्ला में संचालित पुराने प्राथमिक शाला भवन के अत्यंत जर्जर स्थिति को ध्यान में रख यहां नवीन स्कूल भवन निर्माण कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा गत पांच वर्ष पहले जिला खनिज न्यास मद से लाखों की राशि स्वीकृत की गई थी। तब ठेकेदार द्वारा इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कराया तो गया किंतु दीवार खड़ी कर व छत ढालकर निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया जो आज पर्यन्त उसी हालत में है। आधे- अधूरे निर्मित उक्त शाला भवन में न तो खिड़की दरवाजे लगाया गया है, न ही दीवारों में प्लास्टर कार्य कराया गया। यहां तक कि जमीन भी बिना ढलाई व प्लास्टर के छोड़ दिया गया है। जिस पर बैठकर छोटे- छोटे बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे है। इस अव्यवस्था के कारण बारिश के दिनों में यहां पढ़ने वाले बच्चों की अघोषित छुट्टी करने की भी मजबूरी रहती है। जानकार बताते है कि इस स्कूल भवन का निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने स्वीकृत राशि तो पूरी आहरित कर लिया पर भवन निर्माण का कार्य पूर्ण नही कराया। जिसके कारण यह प्राथमिक शाला निर्माण की बाट जोह रहा है जिसमें पहली से पांचवी तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हुए अपना भविष्य उज्ववल बनाने की जद्दोजहद कर रहे है। जिस ओर संबंधित अधिकारियों ने भी शायद संज्ञान नहीं लिया है। ऐसी स्थिति में कल का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों का भविष्य कितना उज्ववल रहेगा यह सोचने
    का विषय है। ऐसे में सरकार की शिक्षा व्यवस्था व योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान डाला जाए तो खाली दूर के ढोल सुहावने नजर आते है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला आरक्षक करा सकेगी लिंग परिवर्तन, मध्यप्रदेश का पहला मामला
    Next Article पूजा अर्चना के साथ जिले में शुरू हुई धान खरीदी: किसान धान लेकर सहकारी समितियों में पहुंचे हरदीबाजार में विधायक पुरूषोत्तम कवंर ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन

    May 6, 2026

    ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ फल…

    May 6, 2026

    इंजन खराब होने की चेतावनी को किया गया था नजरअंदाज, शिकायत करने वाले मैनेजर पर ही…

    May 6, 2026

    सीएम साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवाचारों के साथ हमने प्रदेश की तरक्की के बनाए हैं नए रास्ते,,मुख्यमंत्री का निगम-मंडल-बोर्ड एवं विकास प्राधिकरणों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने किया अभिनंदन
    • ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ फल…
    • इंजन खराब होने की चेतावनी को किया गया था नजरअंदाज, शिकायत करने वाले मैनेजर पर ही…
    • सीएम साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान…
    • सीएम कैंप कार्यालय की पहल से दाराखरिका में सुलझी वर्षों पुरानी बिजली समस्या, ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?