Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत के इस कदम से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की टेंशन….
    News

    भारत के इस कदम से बढ़ने वाली है पाकिस्तान की टेंशन….

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : पाकिस्तान की बॉर्डर से मात्र 200 किलोमीटर दूर राजस्थान के बीकानेर शहर में भारतीय वायुसेना का प्रमुख बेस नर एयरबेस है। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि वह तेजस एमके एमके-1ए फाइटर जेट के पहले स्क्वॉड्रन को इसी एयरबेस पर तैनात करेगा। भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाले पाकिसतान और उसकी सेना को जंग में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तरह स्वदेशी ‘तेजस’ फाइटर जेट को भारत पाक सीमा के पास तैनात करने का फैसला किया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ने वाली है।

    तेजस की गर्जना से पाकिस्तान थर्रा उठेगा। मिग 21 की जगह लेंगे तेजस फाइटर जेटभारत राजस्‍थान के बीकानेर में तेजस फाइटर जेट की पहली स्‍क्‍वाड्रन तैनात करने जा रहा है। तेजस मार्क 1ए फाइटर जेट की पहली स्‍क्‍वाड्रन को नाल एयरबेस पर तैनात किया जाएगा जो पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है। इसी के पास पाकिस्‍तान का बहावलपुर सैन्‍य अड्डा है। सबसे पहले तेजस मार्क 1ए विमान साल 2024 के शुरुआती महीने में मिलने जा रहे हैं। ये ब्रांड न्‍यू विमान मिग 21 की जगह लेंगे जो अब पुराने पड़ चुके हैं। चीन के साथ मिलकर नापाक साजिश रच रहा पाकिस्तानभारत ने अपने पहले स्‍वदेशी विमान को पाकिस्‍तानी वायुसेना से निपटने के लिए तैनात करने का फैसला यूं ही नहीं लिया है। पाकिस्‍तानी सेना चीन के साथ मिलकर नापाक साजिशें रच रही है और उसने चीन से कई नए फाइटर जेट खरीदे हैं।

    ऐसे में पाकिस्तान को मंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत अब पूरी तरह स्वदेशी ‘तेजस’ विमान की तैनाती करने जा रहा है। भारत ने करीब 40 साल की मेहनत के बाद तेजस फाइटर जेट को तैयार किया है। ADVERTISEMENT40 साल की मेहनत के बाद तैयारी हुआ स्वदेशी ‘तेजस’ फाइटर जेटतेजस के पुराने संस्‍करण की कम से कम दो स्‍क्‍वाड्रन पहले ही सेना में शामिल हो चुकी है। इन्‍हें हाल ही में उत्‍तरी और पश्चिमी सीमा पर तैनात किया जा चुका है। नए तेजस मार्क 1ए विमान पुराने के मुकाबले कहीं ज्‍यादा ताकतवर हैं और घातक मिसाइलों से लैस हैं। ये विमान पाकिस्‍तान में कहीं भी तबाही मचाने की क्षमता से लैस हैं। पाकिस्‍तान आतंकियों को भारत की सीमा के अंदर भेजने के साथ तुर्की के ड्रोन की मदद से हथियार और ड्रग्‍स भी भारतीय सीमा में भेज रहा है।

    जानिए तेजस Mk-1A फाइटर जेट की खासियततेजस एमके-1ए फाइटर जेट 43.4 फीट लंबा है। इसकी ऊंचाई 14.5 फीट है।तेजस एमके-1ए फाइटर जेट में 2458 किलोग्राम फ्यूल आता है। इसकी अधिकतम स्पीड 1980 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यानी ध्वनि की गति से डेढ़ गुना ज्यादा। अधिकतम 53 हजार किमी की ऊंचाई तक जा सकता है। ग्लास कॉकपिट होने से पायलट को चारों देखने में आसानी होती है। यह छोटा और मल्टी-रोल सुपरसोनिक फाइटर एयरक्राफ्ट है। इसमें आठ हार्डप्वाइंट्स हैं। यानी 8 अलग-अलग तरह के हथियार लगा सकते हैं।

    इसमें S-8 रॉकेट्स के पॉड्स लगा सकते हैं। हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें R-73, I-Derby, Python-5 लगे हैं। भविष्य में ASRAAM, Astra Mark 1 और R-77 की प्लानिंग है। हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें केएच-59ME, केएच-59L, केएच-59T, एएएसएम-Hammer लगी हैं। ब्रह्मोस-NG ALCM को लगाने की योजना है।इसमें एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम को लगाया जाएगा। फिलहाल इसमें एंटी-शिप मिसाइल केएच-35 और केएच-59MK लगे हैं।पाकिस्तान की अबाबील मिसाइल परमाणु बम ले जाने में सक्षमहाल ही में पाकिस्तान ने परमाणु बम दागने वाली मिसाइल अबाबील का 18 अक्टूबर को परीक्षण किया था। यह मिसाइल एकसाथ कई परमाणु बमों को ले जाने में सक्षम है। हालांकि यह संदेह बना हुआ है कि यह परीक्षण सफल रहा है या नहीं।

    हालांकि पाकिस्तान ने परमाणु बम दागने वाली तोप को भी भारतीय ​सीमा पर तैनात किया है। अबाबील मिसाइल पाकिस्‍तान में अभी तक विकास के चरण में है। इससे पहले पाकिस्‍तान ने अप्रैल 2022 में शाहीन मिसाइल का परीक्षण किया था। अबाबील का परीक्षण असीम मुनीर के सेना प्रमुख बनने के बाद पहला टेस्‍ट था।नल एयरबेस पर मिग-21 के स्क्वॉड्रन तैनात है। तेजस एमके-1ए फाइटर जेट की तैनाती से फ्लाइंग कॉफिन कहे जाने वाले मिग-21 को हटाया जा सकेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिल्ली सरकार DTC बसों में व्हाट्सएप से टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बना रही….
    Next Article शाहरुख की डंकी सिनेमा घर में लगने को तैयार, एक्टर ने बताया डंकी का भी मतलब….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: हाईकोर्ट इतने महीने से ज्यादा रिजर्व न रखें फैसले…

    May 29, 2026

    इबोला’ से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने किया अलर्ट…

    May 29, 2026

    राजनांदगांव में हीट वेव का कहर, इतने डिग्री तापमान से परेशान, अस्पतालों में बने विशेष लू वार्ड…

    May 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान आयोजन में सात फेरे लेंगे यह विधायक; CM साय ने की तारीफ…

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: हाईकोर्ट इतने महीने से ज्यादा रिजर्व न रखें फैसले…
    • इबोला’ से छत्तीसगढ़ में हड़कंप, इस एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने किया अलर्ट…
    • राजनांदगांव में हीट वेव का कहर, इतने डिग्री तापमान से परेशान, अस्पतालों में बने विशेष लू वार्ड…
    • छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान आयोजन में सात फेरे लेंगे यह विधायक; CM साय ने की तारीफ…
    • सुप्रीम कोर्ट ने TET पास करने की समय सीमा इतने वर्ष और बढ़ाई; लाखों टीचर्स को होगा राहत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?