पठान के बाद अब शाहरुख की Dunki सिनेमा घर में लगने को तैयार है. इस फिल्म को लेकर लोगों में बेहद दिलचस्पी देखी गई है. आज सोमवार, 11 दिसंबर को कुछ समय पहले ही शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नए गाना, ओ माही ओ माही का एक टीजर डाला है. इस गाने में किंग खान एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.
इसके साथ ही एक्टर ने Dunki का मतलब भी बताया है. उन्होंने लिखा है “सब पूछते हैं इसके लिए बता रहा हूं. Dunki का मतलब होता है अपनों से दूर रहना और जब अपने पास हो तो बस लगता है, कयामत तक उसके साथ ही रहना. ओ माही ओ माही गाने से आज सन्सेट को फील करें.
शाहरुख खान की इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म Dunki राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है. इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमानी ईरानी भी शामिल हैं. इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई है.
