एक तरफ जहां इस समय पांड्या ब्रदर्स इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी बीवियां मुंबई में चल रहे सबसे बड़े फैशन के मेले यानी कि लैक्मे फैशन वीक 2023 में शिरकत करने पहुंची और यहां पर शानदार वॉक करती नजर आईं। नताशा स्टेनकोविक और पंखुड़ी शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लक्मे फैशन वीक की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है जींस टॉप पहने नजर आईं हार्दिक की वाइफभारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वाइफ लक्मे फैशन वीक में शिरकत करने पहुंची।
इस दौरान वह हाई वेस्ट लाइट ब्लू कलर के डेनिम के साथ बेहद खूबसूरत डीप नेक क्रॉप टॉप पहने नजर आईं और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में एक गोल्डन कलर का सेट पहना। नताशा ने आंखों में काला चश्मा भी लगाया। इसमें उनकी जेठानी पंखुड़ी शर्मा भी नजर आ रही हैं, जो ब्लैक कलर को-ओर्ड सूट पहने काफी स्टाइलिश लग रही हैं। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की भाभी और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी लैक्मे फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरते नजर आईं। उन्होंने शिमर वाली बेहद स्टाइलिश सी साड़ी कैरी की और उसके ऊपर एक केप डाला हुआ है।
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। दूसरी ओर पांड्या ब्रदर्स यानी कि क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वह जल्दी इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में नजर आने वाले हैं। जिसकी शुरुआत 31 मार्च से होगी। आईपीएल का पिछला टाइटल गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया था, जिसकी कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपरजाइंट्स का हिस्सा है।