Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लाइव मैच में खिसक गई पैंट,अजब घटना का शिकार हुए ये क्रिकेटर…
    News

    लाइव मैच में खिसक गई पैंट,अजब घटना का शिकार हुए ये क्रिकेटर…

    By Tv 36 HindustanApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को खेले गए हाई प्रोफाइल मैच में मुंबई इंडियंस के धाकड़ क्रिकेटर रोहित शर्मा एक अनचाही घटना का शिकार हो गए. लाइव मैच में फील्डिंग के दौरान कैच लेते समय रोहित शर्मा की पैंट उतर गई. कैमरे का फोकस भी तुरंत रोहित शर्मा पर चला गया, जिसके बाद इस दिग्गज क्रिकेटर को काफी असहज महसूस हुआ. रोहित शर्मा के हाथ से इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ का कैच भी ड्रॉप हो गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  

    लाइव मैच में खिसक गई रोहित की पेंट  

    दरअसल, हुआ यूं कि चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 12वें ओवर में आकाश मधवाल गेंदबाजी के लिए आए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उस दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ स्ट्राइक पर मौजूद थे. 12वें ओवर में आकाश मधवाल की चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मिडविकेट पर एक हवाई शॉट खेल दिया, जहां रोहित शर्मा फील्डिंग के लिए तैनात थे. रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ का कैच लपकने के प्रयास में डाइव मारी. रोहित शर्मा इस दौरान अपना बैलेंस बरकरार नहीं रख पाए और उनके हाथ से गेंद फिसल गई. रोहित शर्मा के हाथ से कैच तो छूटा ही साथ में उनकी पैंट भी नीचे खिसक गई. 

    कैच भी हो गया ड्रॉप

    रोहित शर्मा ने 39 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ का अहम कैच टपका दिया, जो मुंबई इंडियंस को काफी महंगा पड़ा. ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी पारी में 5 छक्के और 5 चौके लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़ दिए. शिवम दुबे ने भी 36 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी खेली. शिवम दुबे ने 2 छक्के और 10 चौके जमाए. 

    चेन्नई ने मुंबई को हराया 

    कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के अर्धशतक के बाद मथीसा पथिराना की तूफानी गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स की जीत से रोहित शर्मा के नाबाद शतक पर पानी फिर गया. चेन्नई सुपर किंग्स के 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम मथीसा पथिराना की धारदार गेंदबाजी के सामने 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी. रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली. रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 छक्के और 11 चौके लगाए. रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन और तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, लेकिन मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सके.

    Post Views: 715

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये सब ऐसे होता है तय मंच, माला, माइक,सबकी अपनी जुबां, कौन होगा अतिथि, किसे मिलेगी गद्दी पर जगह…
    Next Article इस सीट में बीजेपी क्यो है इतना खुश,क्या इस बार फंस गई राहुल गांधी की सीट,जाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

    August 4, 2026

    इस जिले होगा अब और भी हराभरा, 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, तैयारी शुरू…

    August 4, 2026

    लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई भारत टेक्स 2026 से प्रदेश के बुनकरों को मिलेगा वैश्विक अवसर…

    August 4, 2026

    संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…
    • इस जिले होगा अब और भी हराभरा, 9 अगस्त को रोपे जाएंगे एक लाख पौधे, तैयारी शुरू…
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई भारत टेक्स 2026 से प्रदेश के बुनकरों को मिलेगा वैश्विक अवसर…
    • संत रविदास जयंती पर CM साय का बड़ा ऐलान, नवा रायपुर में उनके नाम पर बनेगा प्रमुख चौक, अगले साल सार्वजनिक अवकाश और मांस-मदिरा बिक्री पर रोक की घोषणा…
    • मानसून में क्या खाएं और क्या न खाएं बरसात में ये 10 गलतियां पड़ सकती हैं भारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?