आंध्रप्रदेश :– विशाखापत्तनम में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। विशाखापत्तनम में एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस हादसे की चपेट में कई लोगों के आने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा दोपहर के भोजन के समय पर हुआ। इस कारण मौके पर मजदूरों की संख्या काफी कम थी और एक बड़ा हादसा टल गया।
आपको जानकारी दें, कि गजुवाका निर्वाचन क्षेत्र के 69वें वार्ड के भुंगलम गांव में इस फ्लाईओवर का काम चल रहा है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कई सालों से चल रहा है। कई बार काम रुका भी है, हालांकिस पिछले 6 महीनों से काम काफी तेजी से चल रहा है। इसी बीच, आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का ढांचा तीन-चार खंभों के बीच ही ढह गया।
