कोरबा। जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के स्वयंसेवकों ने पूर्व गणतंत्र दिवस अंतरराष्ट्रीय परेड शिविर मैं सम्मिलित हो बढ़ाया जिले का गौरव भारत के मध्य क्षेत्र से 6 राज्यों के स्वयंसेवक छात्र जिनमे उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 200 रासेयो स्वयंसेवकों का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 12 से 21 नवंबर 2022 तक गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है,जिसमें कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के बीएससी भाग 2 के छात्र अंकित सिंह बनाफर तथा शा ई वि अग्रणी महाविद्यालय कोरबा बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा कु किरण केवट सहभागिता कर रही है।
शिविर आयोजन में सहयोग के लिए गणतंत्र दिवस परेड शिविर नई दिल्ली 2021 में सहभागी रही कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्रा कुमारी भावना जयसवाल को आमंत्रित किया गया है।