Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » BJP से टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर पवन सिंह ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, बताई ये वजह…
    News

    BJP से टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर पवन सिंह ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, बताई ये वजह…

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भोजपुरी सुपरस्टार ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.’ उन्होंने अपने इस ट्वीट में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डी को टैग किया है. 

    भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
    पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…

    टीएमसी ने बंगाली महिलाओं के ‘अपमान’ पर पवन सिंह को घेरा
    दरअसल, जैसे ही पवन सिंह का नाम आसनसोल सीट के लिए बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया, वैसे ही तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया. टीएमसी ने पवन सिंह के जरिए बंगाली महिलाओं को लेकर गाए गए गानों को लेकर उन्हें निशाने पर लिया. टीएमसी नेताओं ने पवन सिंह के गानों के पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने बंगाली गीत, संस्कृति और महिलाओं का अपमान किया है, उसे बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

    टीएमसी के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिंगर के कुछ गानों की वीडियो शेयर की और कहा कि इसमें साफ तौर पर वह महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पार्टी के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले समेत कई सारे नेताओं ने पवन सिंह की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा किया था. 

    टीएमसी नेताओं ने क्या कहा
     
    राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे रविवार सुबह आपके न्यूजफीड पर ये सब लाने के लिए दुख है. लेकिन पीएम मोदी के पाखंड को दिखाने के लिए ऐसा करना जरूरी है. बीजेपी ने कल भोजपुरी गायक पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया. पवन सिंह ऐसे वीडियो बनाते हैं, जो बेहद अश्लील और महिला विरोधी होते हैं. उन्होंने अपने गानों से बंगाल की महिलाओं को निशाना बनाया है.’

    वहीं, जब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया तो साकेत गोखले ने उनके ट्वीट को कोट करते हुए रिप्लाई भी दिया है. टीएमसी नेता ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से बीजेपी ने चुनाव की घोषणा होने से पहले ही एक सीट सरेंडर कर दी.

    टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पवन सिंह के चुनावी मैदान से पीछे हटने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और शक्ति.’ इसी तरह से डेरेक ओब्रायन ने भी कहा है कि खेला शुरू होने से पहले ही खेला होबे हो गया. 

    Views: 0
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Pawan Singh refused to contest elections within 24 hours of getting ticket from BJP Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleइस नेता ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, जाते जाते कह दी ये बड़ी बात…
    Next Article अनंत अंबानी की घड़ी देख FB के मार्क जुकरबर्ग की पत्नी के उड़े होश,कीमत इतनी कि आ जाए फरारी कार….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी…

    November 28, 2026

    ठंड ने पकड़ी रफ्तार,रात का पारा 9 डिग्री से नीचे, जानिए राजधानी समेत पूरे प्रदेश का मौसम…

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन…

    November 28, 2026

    इस महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 8वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी…
    • ठंड ने पकड़ी रफ्तार,रात का पारा 9 डिग्री से नीचे, जानिए राजधानी समेत पूरे प्रदेश का मौसम…
    • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन…
    • इस महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…
    • Bisleri की बढ़ी मुश्किलें पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?