नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने भी सक्रिय राजनीति से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने X पर पोस्ट लिखकर राजनीति से दूरी बनाने के अपने फैसले का ऐलान किया है।
डॉ. हर्षवर्धन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 30 साल से अधिक के शानदार चुनावी करियर में मैंने पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जो मैंने बड़े अंतर से जीते, और पार्टी संगठन और राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया, अब मैं अपनी जड़ो की ओर वापसी के लिए अनुमति चाहता हूं।
आपको बता दें कि बीजेपी ने बीते दिन 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें उन्हें टिकट नहीं दिया गया। हर्षवर्धन देश के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं और चांदनी चौक से बीजेपी के सांसद हैं।
