नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के अगले चरण में रविवार को स्वीडन पहुंचे, जहां उनका असाधारण और भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही प्रधानमंत्री का विमान स्वीडिश हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, स्वीडन की वायुसेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को सुरक्षा घेरे में लेते हुए एस्कॉर्ट किया। इसके बाद गोटेनबर्ग एयरपोर्ट पर पहुंचते ही स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने खुद पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
