Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » महिला दिवस पर नई पहल करेंगे पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में ये बोले प्रधानमंत्री…
    महिला

    महिला दिवस पर नई पहल करेंगे पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में ये बोले प्रधानमंत्री…

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हर महीने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। इस मन की बात में उन्होंने युवाओं और नारी शक्ति की बात की। उन्होंने महिला दिवस पर एक नई पहल का भी ऐलान किया। उन्होने इसरो और स्पेस सेक्टर को लेकर कहा, इसरों की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। दूसरे देशों के बहुत सारे सैटलाइट्स इसरो भेज चुका है। एक बडी बात यह भी रहा है कि स्पेस साइंटिस्ट की हमारी टीम में नारीशक्ति की भागेदारी लगातार बढ़ रही है। मुझे यह देखकर खुशी होती है कि आज स्पेस सेक्टर युवाओं के लिए पसंदीदा है। कुछ समय पहले तक किसी ने इस सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर और स्टार्टअप के बारे में नहीं सोचा है। युवाओं के लिए स्पेस सेक्टर बेहतरीन ऑप्शन बन रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में नेशनल साइंस डे मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों और युवाओं का साइंस में इंटरेस्ट और पैशन होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है जिसे आप वन डे ऐज ए साइंटिस्ट कह सकते हैं। आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, मर्जी के अनुसार कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी रिसर्च लैब या स्पेस सेंटर जैसी जगहों पर जरूर जाएं।

    उन्होंने कहा, स्पेस और साइंस की तरह एक और क्षेत्र है जो तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। वह क्षेत्र है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। एक सम्मलेन में मैं गया था वहां भारत की इस क्षेत्र में प्रगति की खूब सराहना की गई। हमारे देश में लोग एआई का उपयोग किस तरह से हो रहा है इसके कई मामले देखने को मिले। तेलंगाना के एक स्कूल में शिक्षक ने एआई टूल की मदद से कोलामी भाषा में गाना कंपोज कर दिया। वे एआई के उपयोग से कई अन्य भाषाओं में गीत तैयार कर रहे हैं। स्पेस सेक्टर हो या फिर एआई. यह हमारे युवाओँ में नई क्रांति को जन्म दे रही है। नई -नई तकनीक को अपनाने में भारत के लोग किसी से पीछे नहीं है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति को लेकर कहा, अगले महीने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन नारीशक्ति को नमन करने का अवसर होता है। देवी महात्म्य का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, सभी विद्याएं देवी के ही विभन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। समस्त नारीशक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। देश की मातृशक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है। हंसा मेहता का मानना था कि हमारे झंडे में केसरिया रंग से नारी शक्ति की भावनाएं व्यक्त होती हैं। आज उनकी बातें सच साबित हो रही हैं। आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं को योगदान कितना व्यापक है। इस बार महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे कि एक्स और इन्स्टाग्राम अकाउंट पर देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं के लिए एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। जिन महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वे अपनी उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। प्लेटफॉर्म मेरा होगा लेकिन उनकी चुनौतियों की बात होगी। आप भी नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम से इसका हिस्सा बनें।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आपमें से बहुत सारे लोग होंगे जिन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों का आनंद लिया होगा। देशभर के 11 हजार एथलीट्स ने इसमें भाग लिया। इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरूप को पेश किया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा। यही तो पावर ऑफ स्पोर्ट्स है। इससे भावी पीढ़ियां प्रेरित होती हैं वहीं कल्चर ऑफ एक्सिलेंस को भी बढ़ावा मिलता है। आज देशभऱ में खेलों के कुछ यादगार प्रदर्शनों की चर्चा है। इस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने वाली सर्विसेज की टीम को बधाई।

    पीएम मोदी ने कहा, बहुत से खिलाड़ी खेलो इंडिया के देन हैं। आंध्र की ज्योति हों या अन्य कोई खिलाड़ी। सबने देश को नई उम्मीद दी है। यूपी के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने भी देशवासियों का दिल जीता। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में चैंपियन्स के नंबर हैरान करने वाले हैं। उन्होंने कहा, हमें खुशी है कि युवा एथलीटों के संकल्प और मेहनत के बल पर भारत ग्लोबल स्पोर्टिंग पावर हाउस बन रहा है। देहरादून में नेशनल गेम्स की ओपनिंग के दौरान एक मुद्दा उठाया है। यह विषय है मोटापा। एक फिट देश बनने के लिए हमें ओबेसिटी से निपटना ही होगा।

    प्रधानमंत्री ने कहा, बच्चों में भी मोटापो की समस्या चार गुना बढ़ गई है। यह हमें सोचने पर मजबूर करता है। अधिक वजन या मोटापा कई तरह की परेशानियों और बीमारियों को भी जन्म देता है। हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं। एक तरीका है कि खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करना। तय कर लीजिए कि हर महीने 10 फीसदी कम तेल उपयोग करेंगे। आप तय कर सकते हैं कि जो तेल खाने के लिए खरीदा जाता है उसे 10 फीसदी कम ही खरीदेंगे। मैं आज मन की बात में इस विषय पर स्पेशल मेसेज भी शेयर करना चाहता हूं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा की बात शेयर की।

    पीएम मोदी ने कहा कि मोटापे से निपटना केवल पर्सनल चॉइस नहीं है बल्कि परिवार के प्रति जिम्मेदारी भी है। इससे कई बीमारियों होती हैं। खानपान में छोटे छोटे बदलाव करके हम अपने भविष्य को स्ट्रॉन्ग और डिजीज फ्री बना सकते हैं। इसलिए हमें बिना देर किए इस दिशा में प्रयास बढ़ाने होंगे। हम सब मिलकर इसे खेल-खेल में कर सकते हैं। मैं आज मन की बात के एपिसोड के बाद चैलेंज करूंगा कि क्या वे अपने खाने में तेल को 10 फीसदी कम कर सकते हैं। मैं आग्रह भी करूंगा कि वे 10 लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। इससे ओबेसिटी से लड़ने में मदद मिलेगी।

    पीएम मोदी ने कहा, हमारे देश में वनस्पति और जीव-जंतु के वाइब्रेंट इको सिस्टम है। कई जीव जंतुओं को देवी देवताओं के वाहन के रूप में पूजा जाता है। मैं अपने आदिवासी भाई बहनों का आभार जताऊंगा कि वे वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के लिए बढ़ चढ़करम काम करते हैं। कर्नाटक में बाघों की आबादी बढ़ी है। इसका क्रेडिट सोलिजा ट्राइब को जाता है। ये बाघों की पूजा करते हैं। गुजरात के गिर में भी बाघों के संरक्षण में अहम योगदान दिया है। उन्होंने दिखा दिया कि प्रकृति के साथ रहना क्या होता है। इन प्रयासों से पिछले कई वर्षों में बाघ, तेंदुए, गैंडे और बारहसिंघा की आबादी तेजी से बढ़ी है। एशियाटिक लायन्स देश के पश्चिमी हिस्से में पाए जाते हैं। टाइगर पूर्वी. मध्य और दक्षिण भारत में हैं। भारत का हर हिस्सा न केवल प्रकृति के लिए संवेदनशील है बल्कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के लिए प्रतिबद्ध है। अनुराधा राव जी की कई पीढ़ियों का नाता अंडमान निकोबार से रहा है। उन्होंने कम उम्र में ही जानवरों के लिए खुद को समर्पित कर दिया। वह तीन दशक से मोर और हिरनों की रक्षा कर रही हैं। उन्हें डियर वुमन भी कहा जाता है। मेरा अनुरोध है कि इस काम से जुड़े लोगों का हौसला जरूर बढ़ाएं।

    पीएम मोदी ने परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि आप बिना किसी तनाव के अपने पेपर्स दीजिए। हर वर्ष परीक्षा पर चर्चा में हम एग्जाम वॉरियर्स से चर्चा करते हैं। अब यह एक संस्था बन चुकी है। इस बारे में युवाओं. शिक्षकों और अभिभावकों ने हमें पत्र लिखे हैं। इंस्टाग्राम पर भी युवा साथियों ने इन एपिसोड को देखा है। दिल्ली की संदर नर्सरी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना लोगों को बहुत पसंद आया। एक बार फिर एग्जाम वॉरियर्स को यही मेसेज है, बी हैपी ऐंड स्ट्रेस फ्री।

    Views: 2,240
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपितृ दोष के कारण व्यक्ति को झेलने पड़ते हैं ये पांच कष्ट,तरस जाते हैं लोग…
    Next Article मोदी, ट्रम्प और मेरे जैसे दक्षिणपंथी नेताओं के उभरने से वामपंथी नेता परेशान’, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने लेफ्टिस्ट नेताओं पर साधा निशाना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार…

    October 20, 2026

    सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…

    October 20, 2026

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी…

    October 20, 2026

    युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में…

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार…
    • सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री साय…
    • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी…
    • युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम 22 अक्टूबर को आईटीआई रामपुर में…
    • कल प्रदेश पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजधानी में तैयारियां तेज, कई रास्तों पर बदलेगा आवागमन, निकलने से पहले देखें रूट प्लान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?