Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले PM मोदी का संबोधन, बोले- जिन्हें जनता ने 80-90 बार नकारा वे है…
    समाचार

    संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले PM मोदी का संबोधन, बोले- जिन्हें जनता ने 80-90 बार नकारा वे है…

    By Tv 36 HindustanNovember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– संसद के शीतकालीन सत्र अब से थोड़ी देर में शुरू होगा। इससे पहले संसद के बाहर PM मोदी का संबोधन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है। देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है।

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि सबसे बड़ी बात है हमारे संविधान के 75 साल की यात्रा, 75वें साल में उसका प्रवेश लोकतंत्र के लिए बहुत ही उज्ज्वल अवसर है। कल संविधान सत्र में हम सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे।

    संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने कहा कि संसद में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें। दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जिनको जनता ने अस्वीकार किया है। वे संसद को भी मुट्ठी भर लोगों की हुड़दंगबाजी से नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता उनसे सारे व्यवहारों को गिनती है और समय आने पर सजा भी देती है। लेकिन दुख की बात है कि नए सांसदों के अधिकारों को कुछ लोग दबोच देते हैं।

    पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

    संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने कहा कि पुरानी पीढ़ी का काम है आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें। लेकिन 80-90 बार जिनको जनता ने नकार दिया है वे न संसद में चर्चा होने देते हैं न लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं। न वो लोगों के प्रति अपना दायित्व समझ पाते हैं। वे जनता की उम्मीदों पर कभी भी खरे नहीं उतरते। जनता को उन्हें बार-बार नकारना पड़ रहा है।

    20 दिसंबर तक चलेगा सत्र

    बता दें कि शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। जो कि 20 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के लिए वक्फ संशोधन विधेयक समेत 16 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं। वहीं तमाम मुद्दों को लेकर अलग-अलग दलों को लेकर प्रस्ताव नोटिस देना शुरू कर दिए हैं।

    विपक्षियों का ये होगा मुद्दा

    विपक्ष मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और रिश्वतखोरी के आरोप में व्यवसायी गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी अदालत के अभियोग के मुद्दे को उठाना चाहता है। विपक्ष के कई नेताओं ने कहा है कि वे अडानी पर लगे आरोपों का मुद्दा संसद में उठाएंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराए जाने की मांग की है।

    संविधान अंगीकार का 75वीं वर्षगांठ

    बैठक में संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान सदन पुराने संसद भवन के ‘केंद्रीय कक्ष’ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है। साथ ही लंबित विधेयकों में वक्फ विधेयक भी शामिल है जिसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति द्वारा लोकसभा में अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। समिति को शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

    विपक्षी सदस्य समिति का ये आरोप

    समिति के विपक्षी सदस्य समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि समिति के अध्यक्ष और भारतीय भाजपा के सांसद जगदंबिका पाल समिति की बैठकों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हस्तक्षेप करने की मांग की है। वर्ष 2024-25 के लिए ‘अनुदानों की अनुपूरक मांगों के प्रथम बैच’ पर प्रस्तुति, चर्चा और मतदान को भी सूचीबद्ध किया गया है।

    आठ विधेयक लोकसभा और दो राज्यसभा में लंबित

    सरकार द्वारा सूचीबद्ध अन्य विधेयक पंजाब न्यायालय विधेयक है। इसके अलावा, तटीय नौवहन विधेयक और भारतीय बंदरगाह विधेयक को भी पेश और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। वक्फ विधेयक और मुसलमान वक्फ विधेयक समेत आठ विधेयक लोकसभा में लंबित हैं। साथ ही दो अन्य विधेयक राज्यसभा में लंबित हैं।

    Post Views: 955

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला आखिर क्यों संविधान से हटाया जाएगा ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवादी’ शब्द…
    Next Article पीएम आवास में बड़ा फर्जीवाड़ा, पुराने घर को फर्जी जियो टैग कर नया दिख रहे, हितग्राहियों से ले रहे पैसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…

    September 1, 2026

    आज रुके काम होंगे पूरे, व्यापार में लाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्यफल…

    September 1, 2026

    अब बिना इंटरनेट भेजें पैसे फीचर फोन से भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम…

    September 1, 2026

    पुलिसिंग कसावट के मद्देनजर; बेमेतरा पुलिस में फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारियों को मिलीं जिम्मेदारी

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट…
    • आज रुके काम होंगे पूरे, व्यापार में लाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्यफल…
    • अब बिना इंटरनेट भेजें पैसे फीचर फोन से भी होगा UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम…
    • पुलिसिंग कसावट के मद्देनजर; बेमेतरा पुलिस में फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारियों को मिलीं जिम्मेदारी
    • नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा प्रदेश: मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?