Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » करप्शन और एजेंसियों की कार्रवाई पर PM मोदी का बयान कहते थे सोनिया गांधी को यहां भेजो…
    समाचार

    करप्शन और एजेंसियों की कार्रवाई पर PM मोदी का बयान कहते थे सोनिया गांधी को यहां भेजो…

    By Tv 36 HindustanMay 28, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज करने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। दीमककी तरह भ्रष्टाचार देश की सारी व्यवस्थाओं को खोखला कर रहा है। भ्रष्टाचार के लिए आवाज भी बहुत उठती है। जब मैं 2013-14 में चुनाव के समय भाषण करता था और मैं भ्रष्टाचार की बातें बताता था, तो लोग अपना रोष व्यक्त करते थे। लोग चाहते थे कि हां कुछ होना चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “अब हमने आकर सिस्टमैटिकली उन चीजों को करने पर बल दिया कि सिस्टम में ऐसे कौन से दोष हैं। अगर देश पॉलिसी ड्रिवन है, ब्लैक एंड व्हाइट में चीजें उपलब्ध हैं कि भई ये कर सकते हो, ये नहीं कर सकते हो। ये आपकी लिमिट है, इस लिमिट के बाहर जाना है, तो आप नहीं कर सकते हो कोई और करेगा, मैंने उस पर जोर दिया। ये ये बात सही है, लेकिन ग्रे एरिया मिनिमल हो जाता है जब ब्लैक एंड व्हाइट में पॉलिसी होती है और उसके कारण डिस्क्रिमिनेशन के लिए कोई संभावना नहीं होती है, तो हमने पॉलिसी ड्रिवेन गवर्नेंस पर जोर दिया।”

    उन्होंने आगे कहा, ” इसके अलावा दूसरा हमने स्कीम्स के सैचुरेशन पर जोर दिया कि 100 प्रतिशत जो स्कीम जिसके लिए है, उन लाभार्थियों को 100 प्रतिशत मिले। जब 100% है तो लोगों को पता है मुझे मिलने ही वाला है, तो वो करप्शन के लिए कोई जगह ढूंढेगा नहीं। करप्शन करने वाले भी कर नहीं सकते, क्योंकि वो कैसे-कैसे कहेंगे, हां हो सकता है कि किसी को जनवरी में मिलने वाला मार्च में मिले या अप्रैल में मिले, ये हो सकता है, लेकिन उसको पता है कि मिलेगा और मेरे हिसाब से सैचुरेशन,करप्शन फ्री गवर्नेंस की गारंटी देता है। सैचुरेशन सोशल जस्टिस की गारंटी देता है। सैचुरेशन सेकुलरिज्म की गारंटी देता है।”

    पीएम मोदी ने कहा, “तीसरा मेरा प्रयास रहा कि मैक्सिमम टेक्नोलॉजी का उपयोग करना। टेक्नोलॉजी में भी…क्योंकि रिकॉर्ड मेंटेन होते हैं, ट्रांसपेरेंसी रहती है। अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में 38 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हमने। अगर राजीव गांधी के जमाने की बात करें कि एक रुपया जाता है 15 पैसा पहुंचता है, 38 लाख करोड़ तो हो सकता है 25-30 लाख करोड़ रुपया ऐसे ही गबन हो जाते, तो हमने टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया है।”

    पीएम मोदी ने आगे भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि जहां तक करप्शन का सवाल है, देश में पहले क्या आवाज उठती थी कि भई करप्शन तो हुआ, लेकिन उन्होंने किसी छोटे आदमी को सूली पर चढ़ा दिया। सामान्य रूप से मीडिया में भी चर्चा होती थी कि बड़े-बड़े मगरमच्छ तो छूट जाते हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़कर आप चीजें निपटा देते हो। फिर एक कालखंड ऐसा आया कि हमें पूछा जाता था 2019 के पहले कि आप तो बड़ी-बड़ी बातें करते थे, क्यों कदम नहीं उठाते हो, क्यों अरेस्ट नहीं करते हो, क्यों लोगों को ये नहीं करते हो। हम कहते थे भई ये हमारा काम नहीं है, ये स्वतंत्र एजेंसी कर रही है और हम बदइरादे से कुछ नहीं करेंगे। जो भी होगा हमारी सूचना यही है जीरो टॉलरेंस। दूसरा तथ्यों के आधार पर ये एक्शन होना चाहिए, परसेप्शन के आधार पर नहीं होना चाहिए। तथ्य जुटाने में मेहनत करनी पड़ती है। अफसरों ने मेहनत भी की। अब मगरमच्छ पकड़े जाने लगे हैं, तो हमें सवाल पूछा जा रहा है कि मगरमच्छों को क्यों पकड़ते हो। ये समझ में नहीं आता है कि ये कौन सा गैंग है, खान मार्केट गैंग, जो कुछ लोगों को बचाने के लिए इस प्रकार के नैरेटिव गढ़ता है।”

    उन्होंने कहा, “पहले आप ही कहते थे कि छोटे को पकड़ते हो, बड़े छूट जाते हैं। जब सिस्टम ईमानदारी से काम करने लगा, बड़े लोग पकड़े जाने लगे, तब आप चिल्लाने लगे हो। दूसरा पकड़ने का काम एक इंडिपेंडेंट एजेंसी करती है। उसको जेल में रखना है या बाहर रखना है, उसके ऊपर केस ठीक है या नहीं है, ये न्यायालय तय करता है, उसमें मोदी का कोई रोल नहीं है, इलेक्टेड बॉडी का कोई रोल नहीं है, लेकिन आजकल मैं हैरान हूं। दूसरा जो देश के लिए चिंता का विषय है, वो भ्रष्ट लोगों का महिमामंडन है।

    हमारे देश में कभी भी भ्रष्टाचार में पकड़े गए लोग या किसी को आरोप भी लगा तो लोग 100 कदम दूर रहते थे। आजकल तो भ्रष्ट लोगों को कंधे पर बिठाकर नाचने का फैशन हो गया है। तीसरा प्रॉब्लम है जो लोग कल तक जिन बातों की वकालत करते थे, आज अगर वही चीजें हो रही हैं, तो वो उसका विरोध कर रहे हैं। पहले तो वही लोग कहते थे कि सोनिया जी को जेल में बंद कर दो, फलाने को जेल में बंद कर दो और अब वही लोग चिल्लाते हैं, इसलिए मैं मानता हूं कि जैसे मीडिया का काम है कि लोगों से पूछे कि बताइए छोटे लोग जेल जाने चाहिए या मगरमच्छ जेल जाने चाहिए।

    Post Views: 1,376

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपी-बिहार के मुद्दे पर भड़के मनोज तिवारी देखता हूं किस पार्टी मे कितना है दम जो यहां घुसने से रोके…
    Next Article बुध के गोचर से बढ़ सकती हैं इन 3 राशि वालों की परेशानियाँ, रहना होगा सावधान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट…

    June 4, 2026

    सीएम डॉ. यादव ने माना पीएम मोदी का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है

    June 4, 2026

    आज का राशिफल भाग्य और सफलता का गुरुवार इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा…

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट…
    • सीएम डॉ. यादव ने माना पीएम मोदी का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है
    • आज का राशिफल भाग्य और सफलता का गुरुवार इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा…
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?