
रिपोर्टर-जितेश्वर साहू
मुंगेली- आदिवासियों ने आज आबकारी व पुलिस विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय का घेराव कर आबकारी व पुलिस विभाग के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाए…
साथ ही आबकारी विभाग अधिकारी मिश्रा के द्वारा किये गए कार्रवाई पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए बताया कि आबकारी विभाग द्वारा 1 लाख रुपये लेकर जिसे वह अपने खेत गिरवी रखकर दिया है उसको देने के बावजूद भी मामला दर्ज कर दिया गया वही बाद में फिर आबकारी विभाग ने पुनः दबिश देकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई और उनके घर मे तोड़ फोड़ किया गया वही यह मामले के कुछ देर बाद पुलिस विभाग द्वारा भी ऐसी करतूतों को अंजाम दिया गया जिसमें डरे सहमे आदिवासी पूरे परिवार के साथ एसपी आफिस पहुच गए…

मामले पर जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों के समर्थन में कार्रवाई की मांग की गई इस बीच प्रदर्शनकारियों व एसपी के बीच तीखी बहस हुई…
वही कांग्रेसी नेता सोनू चंद्राकर और लोकराम साहू ने बताया कि आदिवासियों को बेवजह परेशान करने वालो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही जिन आबकारी व पुलिस वालों ने इनसे मारपीट व प्रताड़ित किया है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए मामले पर एसपी ने जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही ,वही कांग्रेस नेता सोनू चंद्राकर ने प्रदर्शन कर रहे बैगा आदिवासियों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए होली मनाने के लिए सभी को आर्थिक सहयोग की जिसके बाद यह परिवार चेहरे पर मुस्कान लिए अपने आवास स्थल पर चले गये,,,
