
मनोरंजन डेस्क । पहले के समय में बॉलीवुड में अधिकतर फिल्में बहुत साफ-सुथरी होती थीं। जिन फिल्मों में बोल्ड कंटेंट होता था, उनमें सेंसर बोर्ड कैंची चला देता था। लेकिन आज समय बदल चुका है। अब डायरेक्टर फिल्मों में मसाले के लिए इंटीमेट सीन्स डालने लगे हैं। हालांकि आज भी जिन फिल्मों में ज्यादा आपत्तिजनक सीन होता है, उनपर सेंसर बोर्ड की कैंची जरुर चलती है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बोल्डनेस की हदें पार कर दीं।
जिस्म 2
जब बात बोल्ड सीन की हो तो सनी लियोनी का नाम जरुर आता है। सनी लियोनी ने बॉलीवुड में 2012 में जिस्म 2 फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा भी थे। सनी ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
राम तेरी गंगा मैली
बीते दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में मंदाकिनी का जाना-माना नाम है। राजकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मंदाकिनी के बोल्ड सीन ने उस दौर में तहलका मचा दिया था। सफेद साड़ी में मंदाकिनी के कई बोल्ड सीन थे। हालांकि इसपर सेंसर बोर्ड ने कैंची नहीं चलाई थी।
जूली
साल 2004 में नेहा धूपिया की फिल्म जूली रिलीज हुई थी। फिल्म में नेहा धूपिया के कई बोल्ड सीन थे। इस फिल्म में जूली का किरदार निभाने वाली लड़की का कई बार शोषण हुआ था।
लव सेक्स और धोखा
बॉलीवुड की लव सेक्स और धोखा सबसे बोल्ड फिल्म मानी जाती है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स पर अपनी कैंची चलाई थी। फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरुचा ने काम किया था। ये दोनों के करियर का शुरुआती दौर था।
आस्था: इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग
आस्था साल 1997 में रिलीज हुई एक इरोटिक ड्रामा थी। फिल्म में बहुत से बोल्ड सीन को फिल्माया गया था। इसका निर्देशन बासु भट्टाचार्या ने किया था। फिल्म में रेखा और ओमपुरी लीड रोल में थे। बोल्ड सीन की वजह से रेखा की खूब आलोचना भी हुई थी।